सालवी समाज युवा संस्थान के चुनाव 12 जनवरी 2025 को

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उदयपुर : दिनांक 30 दिसम्बर को सालवी समाज युवा संस्थान के चार पदो अध्यक्ष, महासचिव,वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष के चुनाव आगामी 12 जनवरी 2025 को सम्पन्न कराये जायेंगे।

निर्वाचन अधिकारी जगदीश प्रसाद सालवी ने बताया कि सालवी समाज युवा संस्थान के चारों पदों के लिए चुनाव आगामी 12 जनवरी 2025 को संपन्न कराये जायेंगे। इसके लिए विधिवत चुनाव कार्यक्रम घोषित कर किया गया है। संस्थान के मतदाताओं की मतदाता सूची की आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम मतदाता सूची 18 दिसम्बर को जारी कर दी गई। साथ ही नामांकन फॉर्म 4 व 5 जनवरी 2025 को प्रातः 9 से 11 बजे तक कार्यालय R.B.टेक्नोलॉजी,तिलक नगर, गणपति प्लाजा सेक्टर 8 पर प्राप्त किए जा सकेंगे तथा उम्मीदवारों के नामांकन दाखिल उनकी जांच,नाम वापसी एवं शेष उम्मीदवारों की अंतिम सूची को चस्पा कर आदि दिनांक 6 जनवरी 2025 को किसान भवन,कृषि मण्डी पर प्रातः 9 बजे से सायंकाल 5 बजे के बीच पूरी की जायेगी।
निर्वाचन अधिकारी सालवी ने अवगत करवाया कि सभी चार पदों या एक से अधिक उम्मीदवार होने पर तथा सम्पूर्ण प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद यदि आवश्यक हुआ तो 723 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुये प्रातः 8.30 बजे से दोहपर 2.00 बजे के मध्य डिसेंट युनाइटेड पब्लिक सेकेंडरी स्कूल,सेक्टर 9,सविना में मतदान कर सम्पन्न किया जायेगा। ततपश्चात मतगणना के बाद परिणाम घोषित किया जायेगा।
संस्थान के निवर्तमान अध्यक्ष सोहनलाल सालवी ने बताया कि सभी चारों पदों के चुनाव सम्पन्न करवाने हेतु सम्पूर्ण पत्रावली निर्वाचन अधिकारी को उपलब्ध करवा दी है चुनाव हेतु मुख्य चुनाव अधिकारी एडवोकेट जगदीश प्रसाद सालवी,सहायक चुनाव अधिकारी व्याख्याता देवीलाल सालवी, सहायक अभियंता एवीवीएनएल जगदीश सालवी,वरिष्ठ अध्यापक नरेंद्र सालवी,शारीरिक शिक्षक लक्ष्मण सालवी,वरिष्ठ अध्यापक देवीलाल भिलोती व टीम के द्वारा करवाए जायेंगे। चुनाव सम्पन्न होने तक किसी भी तरह के विवाद के निस्तारण हेतु पूर्व पदाधिकारियों की तीन सदस्यों की टीम का गठन किया गया है जो निर्वाचन टीम के साथ सहयोग करेंगे।
संस्थान की निर्वाचन वाली टीम ने आश्वस्त किया है कि पूर्ण पारदर्शिता के साथ करवाएं जाएंग

रिपोर्ट नाथू लाल सालवी

और पढ़ें

error: Content is protected !!