सुने मकान से लाखो के जेवरात की चोरी,परसाद थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट,कार्रवाई नही होने पर प्रार्थी ने सलुम्बर जिला एसपी को दिया ज्ञापन,

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलुम्बर जिले के परसाद थाना क्षेत्र के बारा गांव में नवम्बर माह में हुई चोरी का खुलासा अब तक नही होने पर प्रार्थी कन्हैयालाल बुनकर पिता अमराजी बुनकर निवासी बारा ने सलुम्बर जिला पुलिस अधीक्षक के समक्ष पेश होकर घटना की जानकारी देते हुए चोरी की उक्त घटना के आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की,

ज्ञापन में बताया कि पिछले महीने की 5/11/24 की रात रिहायशी इलाके में स्थित सुने मकान में अज्ञात चोरो द्वारा करीब 8 लाख रुपये के सोने व चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए, जिसकी रिपोर्ट परसाद थाने में दिनांक 7/11/2024 को दर्ज कराई थी लेकिन आज तक पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नही होने पर प्रार्थी द्वारा सलूम्बर जिला एसपी श्री मान राजेश यादव को ज्ञापन सौपकर कार्रवाई की मांग की

रिपोर्टर जितेंद्र पंचोली

और पढ़ें

error: Content is protected !!