सेमारी की सरपंच बनी पार्वती देवी मीणा, वार्ड मेम्बर सहित ग्रामीणों ने दीबधाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर जिले के सेमारी मे शांता देवी मीणा के सलूम्बर विधायक बन जाने से रिक्त हुए ग्राम पंचायत सेमारी के सरपंच पद के लिए सभी वार्ड मेंबर की उपस्थितमें पार्वती मीणा एवं कांता मीणा के बीच चुनावी प्रक्रिया मे कुल 13 वार्ड मेंबर द्वारा चुनाव प्रक्रिया की जिसमें पार्वती मीणा को 11 वोट मिले कांता मीणा को 1 वोट जिसमें 1 वोट खारिज हुआ पार्वती मीणा को सरपंच के लिए चुना गया l
मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद उदयपुर एवं विकास अधिकारी पं. स. सेमारी के निर्देशों की पालना मे आज ग्राम पंचायत सेमारी की पंचायत बैठक उप सरपंच अरविन्द सिंह
शक्तावत की अध्यक्षता मे आयोजित की गई जिसमे वार्ड पंच राजेंद्र कलाल, मोहन रेबारी, प्रकाश जोशी, रतनलाल मेहता,
प्रकाश मेघवाल, भेरूलाल मीणा,तारा देवी जैन, खुशबु कुंवर, रेखा कुंवर, रेखा दर्जी, पार्वती देवी मीणा एवं कांता देवी मीणा उपस्थित रहे l
बैठक कार्यवाही अतिरिक्त विकास अधिकारी रामलाल गाडरी, सहायक प्रशासनिक अधिकारी बाबूलाल मीणा, ग्राम विकास
अधिकारी शंकर कुम्हार, वरिष्ठ सहायक शंकर लाल पटेल द्वारा सम्पादित कराई गई l

रिपोर्टर जितेंद्र पंचोली

और पढ़ें

error: Content is protected !!