जिले के पत्रकार के साथ हुए अप्रिय घटना को लेकर पत्रकार संगठनों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। गुरुवार को सलुम्बर जिले के सभी पत्रकार संगठनों ने हेड कॉस्टेबल के विरुद्ध उचित कार्यवाही की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा।
संगठन ने पुलिस महानिरीक्षक उदयपुर के नाम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनवारी लाल मीणा को हाड़ी रानी प्रेस क्लब एवं पत्रकार संघ के सदस्यों की मौजूदगी में ज्ञापन सोपा।
हाड़ी रानी प्रेस क्लब के जिला अध्यक्ष सुरेश चौहान ने बताया कि पाणुन्द निवासी दैनिक भास्कर सेवावदाता करण पुत्र प्रकाश औदिच्य के साथ समाचार संलग्र करते वक्त कुण पुलिस थाना के हेड़ कास्टेबल मनोज कुमार मीणा द्वारा अभद्र व्यवहार करते हुए मारपीट की गई और औदिच्य का मोबाईल भी छीन लिया गया। पत्रकार के साथ हुए इस दुरव्यवहार से सलूम्बर व उदयपुर जिले के समस्त पत्रकार संघ घोर निंदा करते है। पत्रकार संघ के पदाधिकारी ने कहा कि पत्रकार औदिच्य को न्याय दिलाते हुए सुरक्षा प्रदान की जाए साथ ही कास्टेबल के खिलाफ नियमानुसार कानुनी कार्यवाही करे एव पत्रकार संघ ने कहा कि पत्रकार के साथ हुए यह अभद्र व्यवहार उक्त पुलिस कार्मिक की दादागिरी प्रदर्शित कर रहा है साथ ही उक्त कास्टेबल 11 वर्षों से पुलिस थाना कुण व लसाड़िया में कार्यरत है। जिससे कोस्टबल की तानाशाही बढ़ी हुई है, बता दें कि कूण थाना में एक पुलिसकर्मी ने धानाधिकारी के सामने पत्रकार से मोबाइल छिनते हुए बदसलूकी करने के साथ ही मारपीट करदी और वर्दी की धौंस जमाते हुए उसका कुछ नहीं बिगाड़ने की बात कह दी। जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर 2 बजे के आसपास पत्रकार करण औदिव्य को पास ही के भुवारिया कुंआ गांव के ग्रामीणों का फोन आया कि कूण थाना पुलिस ने एक नाबालिक लड़के के साथ मारपीट कर उसे पुलिस जीप में डाल थाने ले गए हैं। मामले की जानकारी के लिए पत्रकार ने कूण थाना प्रभारी प्रवीण सिंह शक्तावत से संपर्क करना चाहा तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। जिस पर पत्रकार जानकारी के लिए कूण थाना पहुंचे और वहां थाना प्रभारी प्रवीण सिंह शक्तावत से संपर्क किया। इसी बीच उनके पास बैठा मनोज कुमार मीणा पुलिसकर्मी आया और आते ही पत्रकार के साथ गली गलौच करना शुरु कर दिया और कहने लगा की में चाहूंगा जो इस थाने में होगा। में बहुत पुराना पुलिसकर्मी हूं, और मेरे पिता एसडीएम है। इसलिए मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है, में पिछले 11 वर्ष से इस क्षेत्र में नौकरी कर रहा हूं। पुलिसकर्मी मनोज कुमार ने ऐसा कहते हुए पत्रकार के साथ धक्का मुक्की करते हुए मारपीट कर दी और पत्रकार से मोबाइल छिन लिया और उसमें फोटो वीडियो डिलीट कर दिया। इस दौरान पत्रकार के हाथों पर चौटे आई। मामले को लेकर प्रार्थी पत्रकार सोमवार को सलूंबर एसपी राजेश यादव के पास पहुंचे और उसके साथ हुए घटनाक्रम की रिपोर्ट देते हुए कार्रवाई की मांग भी की थी। पत्रकार संघ के शंकर लाल कलाल, कमलेश झडोला, दीपक पटेल, कल्पिता भावसार ने बताया कि कृण थाना पुलिस के एक हेड कांस्टेबल द्वारा की गई पत्रकार से बदसलूकी और मोबाइल छिनते हुए मारपीट के मामले में हम लोगों ने जानकारी जुटाई जिसमे कोस्टबल को लेकर क्षेत्र के ग्रामीणों में भी आक्रोश है। बताया कि पत्रकार के साथ धाने में इस तरह का व्यवहार करने के मामले में हेड कांस्टेबल मनोज कुमार मीणा को तुरंत निलंबित किया जाए, नहीं तो मजबूरन धरना प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन के दौरान भावेश सोमानी, नवीन लोहार, राजस्थान धड़कन न्यूज़ जिला चीफ नारायण लाल सेन, दीपक पटेल, कमलेश इझडोला, कल्पिता भावसार, दीनबंधु वैष्णव, कमलेश कुमार जैन, शंकर कलाल, भगवती जोशी, पंकज मेहता, सहित पत्रकार संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।