सलूंबर जिले के पास मे दो किलो मीटर की दूरी पर ग्राम पंचायत बनोड़ा को पंचायत समिति सलूम्बर मे गठित को
लेकर बनोड़ा ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन शॉप कर बताया कि राज्य सरकार के निर्णय के अनुसार ग्राम पंचायतो के
पुर्नगठन की प्रक्रिया के संदर्भ में हमारी ग्राम पंचायत बनोडा के पुर्नगठन की मांग करते है कि यह पंचायत की आबादी एवं क्षेत्रफल के हिसाब से बडी है एवं ग्राम पंचायत की आबादी करीब 11000-12000 होकर ग्राम पंचायत बनोडा में 6 राजस्व ग्राम आते है। बनोडा ग्राम पंचायत रियासत काल से सलुम्बर का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है जो सलुम्बर के पूर्व दिशा में उपखण्ड मुख्यालय से मात्र 2 किलोमीटर की दुरी पर
स्थित है जिससे सलुम्बर क्रॉस करते हुये तहसील मुख्यालय एवं पंचायत समिति मुख्यालय झल्लारा जाना पडता है जो ग्राम पंचायत बनोडा से करीब 15 किलोमीटर दुरी पर है जिससे प्रतिदिन ग्रामवासियों को आने जाने में काफी समय व धन व्यय होता है एवं परेशानी का सामना करना पडता है पंचायत बनोडा को पुनः पंचायत समिति सलुम्बर में सम्मिलित किया जावे एवं ग्राम पंचायत बनोडा की आबादी व क्षेत्रफल देखते हुये इस ग्राम पंचायत की तीन-तीन राजस्व ग्रामो को मिलाकर नई पंचायतो का गठन किया जाये। जिससे आमजन को होने वाली समस्या से निजात मिल सके।
यह कि ग्राम पंचायत बनोडा वर्तमान में धरियावद विधानसभा के अन्तर्गत आती है, ग्राम पंचायत बनोडा से धरियावद तहसील मुख्यालय करीब 55 किलोमीटर दुरी पर स्थित है तथा ग्राम पंचायत बनोडा को परिसीमन 2006 में सलुम्बरविधानसभा से हटाकर धरियावद विधानसभा में जोडा गया था। जिसका ग्रामीणो ने विरोध किया था लेकिन कोई सुनवाई नही हुई थी विधानसभा एवं लोकसभा का पुर्नगठन होता है तो ग्राम पंचायत बनोडा को पुनः सलुम्बर विधानसभा में सम्मिलित किया जाये।
रिपोर्टर जितेंद्र पंचोली









