
शशिभूषण ने बताया कि जिला यातायात एवं सड़क सुरक्षा विभाग के सहयोग से आदर्श शिक्षा समिति के कला जत्था टीम द्वारा यातायात के नियमों की जानकारी देने के लिए यह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कला जत्था टीम द्वारा विभिन्न संगीत की धुन एवं बोल के माध्यम से
जनमानस का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया गया। पदमदास एवं साथियों द्वारा आमजन को गीतों के माध्यम से सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता के सदेंश दिए जाने के साथ सड़क सुरक्षा नियमो की पालना के लिए कलाकारों ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह (परवाह) की जानकारी दी। इस अवसर पर यातायात व जिला परिवहन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहें।WhatsApp us