आदर्श शिक्षा समिति के कलाकारों ने गींगला बस स्टैंड पर राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह (परवाह) के तहत आमजन को यातायात नियमों से किया जागरूक*

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंपबर जिलें के गींगला बसस्टैंड पर जिला परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग एवं आदर्श शिक्षा समिति के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह (परवाह) के तहत आदर्श शिक्षा समिति सलूंबर के कलाकारों द्वारा ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा एवं यातायात के नियमों का आमजन को संदेश दिया। इस अवसर पर आदर्श शिक्षा समिति के सचिव शशिभूषण ने बताया कि जिला यातायात एवं सड़क सुरक्षा विभाग के सहयोग से आदर्श शिक्षा समिति के कला जत्था टीम द्वारा यातायात के नियमों की जानकारी देने के लिए यह जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कला जत्था टीम द्वारा विभिन्न संगीत की धुन एवं बोल के माध्यम से जनमानस का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया गया। पदमदास एवं साथियों द्वारा आमजन को गीतों के माध्यम से सड़क सुरक्षा एवं यातायात जागरूकता के सदेंश दिए जाने के साथ सड़क सुरक्षा नियमो की पालना के लिए कलाकारों ने राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह (परवाह) की जानकारी दी। इस अवसर पर यातायात व जिला परिवहन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहें।

रिपोर्ट नारायण सेन सलूम्बर

और पढ़ें

मानसून को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट: जिला कलक्टर ने सभी विभागों की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देशअ सुरक्षित भवनों की रिपोर्ट, कंट्रोल रूम स्थापना, स्नेक बाइट जागरूकता, बिजली व्यवस्था और स्वास्थ्य तैयारियों पर विशेष जोर

बारिश में टपकती छत, जर्जर भवन और बिजली का खतरा; भाणपुर विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे प्रधानाध्यापक बोले— वर्षों से शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों ने नहीं ली सुध; बड़ा हादसा हुआ तो कौन होगा जवाबदेह?

मानसून को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट: जिला कलक्टर ने सभी विभागों की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देशअ सुरक्षित भवनों की रिपोर्ट, कंट्रोल रूम स्थापना, स्नेक बाइट जागरूकता, बिजली व्यवस्था और स्वास्थ्य तैयारियों पर विशेष जोर

error: Content is protected !!