गुमशुदा महिला एक माह से नहीं मिलनें पर सर्व ब्राह्मण समाज ने जिला पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 सलूम्बर विधायक शांतादेवी अमृतलालजी मीणा ने दिया आश्वासन सलूम्बर सर्व ब्राह्मण समाज जिला सलूंबर और विप्र फाउंडेशन जिला सलूंबर और
सुरपुरिया सेवक समाज छप्पन चौखला के बैनर तले अतिरिक्त जिला कलक्टर राजलक्ष्मी गहलोत एवं जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार यादव को ज्ञापन सौंपा। समाजजनों ने प्रशासन को अवगत कराया कि विगत 26.12.2024 को श्रीमति देवीबाई पत्नी संतोष कुमार सेवक निवासी भबराना तहसील झल्लारा जिला सलूंबर वह अपने पीहर गांव परसाद से 12 बजे दोहपर घर से निकली है परिवार जनों ने सब तरफ तलाश करने के बाद नहीं मिलने पर पुलिस थाना परसाद में रिपोर्ट दर्ज कराई जिसमें गुम शुदा व्यक्ति पंजीयन 0028/2024 दर्ज के बाद आज तक कोई पता नहीं चला है उक्त गुम शुदा युवती की खोज अभी तक नहीं हो पाई है समाज जन भी काफी परेशान है। उचित कार्यवाही एवं खोजबीन हेतु विप्र फाउंडेशन के प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज प्रकाश मेहता लीलाधर त्रिवेदी एवम सुरपुरिया सेवक समाज संभागीय अध्यक्ष रतन लाल गामड़ी छप्पन चौखला अध्यक्ष जमना लाल सेवक करकला के नेतृत्व में दोषों समाज जनों ने ज्ञापन सौंपा। साथ ही जिला कलेक्टर कार्यालय में उपस्थित विधायक शांतादेवी अमृतलालजी मीणा को समाजजनों एवं परिवारजनों ने इस की जानकारी देने पर विधायक ने परिवारजनों को अतिशीघ्र कार्यवाही का आश्वासन दिया। इस अवसर पर विप्र फाउंडेशन जिला सलूंबर के संरक्षक मांगी लाल गर्ग अध्यक्ष पुरूषोतम भट्ट प्रेम शंकर चौबीसा नगर अध्यक्ष सुनील सेवक रोहित भट्ट जय शंकर मेहता योगेश शर्मा हितेश चौबीसा पायरा गोविन्द आचार्य रमाकांत मेहता जगनेश्वर चौबीसा देवीलाल चौबीसा सुर पुरिया सेवक समाज संभागीय अध्यक्ष रतन लाल गामड़ी छप्पन चौखला अध्यक्ष जमना लाल सेवक मनसा राम सराड़ा मदन लाल मुंगेड शंकर लाल भबराना लाल शंकर मोतीराम प्रसाद नारायण सरिया वासुदेव आसपुर चम्पा लाल हितेश कुमार अमलोदा तुलसी राम सेवक डाल दुर्गेश परसाद नरेश विरवा जगदीश खरका राकेश करकला आदि अन्य समाज जन उपस्थित थे।

रिपोर्ट नारायण सेन सलूम्बर

और पढ़ें

error: Content is protected !!