सलूंबर जिले में साईबर शील्ड अभियान के तहत साईबर अपराध के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये 2 साईबर अपराधी गिरफ्तार व 1 बाल अपचारी को किया डिटेन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर जिले में साइबर ठगी एवम् अपराधों की रोकथाम के लिए राजेश कुमार यादव पुलिस अधीक्षक सलुम्बर द्वारा साईबर शील्ड अभियान के तहत बनवारी लाल मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व हेरम्ब जोशी पुलिस उप अधीक्षक वृत सलुम्बर के सुपरविजन मे, थानाधिकारी थाना लसाडीया हर्षराज सिह, थानाधिकारी थाना कुण नीलेश कुमार व आईसी थानाधिकारी थाना झल्लारा

पुजीलाल सउनि मय टीम द्वारा थाना झल्लारा सर्कल में एक साथ कार्यवाही करते हुये तीन प्रकरण दर्ज कर आरोपी भावेश पटेल पिता वाल पटेल उम्र 20 वर्ष निवासी डगार पुलिस थाना झल्लारा जिला सलूम्बर गौतम पिता मोडा उर्फ गोवना  पटेल उम्र 28 वर्ष निवासी डगार पुलिस थाना झल्लारा जिला सलूम्बर को गिरफतार किया गया व एक बाल अपचारी मुकेश पिता गोवन पटेल उम्र 16 साल निवासी किकोडिया पुलिस थाना झल्लारा जिला सलूम्बर को डिटेन किया तथा माननीय न्यायालय मे पेश किया गया।तीनों के फोन जांच करने के बाद पाया गया कि वे व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम,टेलीग्राम जैसे ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लोगो से ऑनलाइन लड़कियां उपलब्ध करवाने के नाम पर पैसे ले लेते ओर बाद में उसे ब्लॉक कर देते।इस तरह तीनो साईबर अपराधी एस्कोर्ट सर्विस के नाम से आनलाईन आईडी बनाकर लडकीयो के फोटो डालकर लडकीया उपलब्ध कराने का झासा देकर लोगो से ओनलाईन रूपये प्राप्त कर धोखाधडी का काम करते।

रिपोर्ट नाथू लाल सालवी

और पढ़ें

मानसून को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट: जिला कलक्टर ने सभी विभागों की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देशअ सुरक्षित भवनों की रिपोर्ट, कंट्रोल रूम स्थापना, स्नेक बाइट जागरूकता, बिजली व्यवस्था और स्वास्थ्य तैयारियों पर विशेष जोर

बारिश में टपकती छत, जर्जर भवन और बिजली का खतरा; भाणपुर विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे प्रधानाध्यापक बोले— वर्षों से शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों ने नहीं ली सुध; बड़ा हादसा हुआ तो कौन होगा जवाबदेह?

मानसून को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट: जिला कलक्टर ने सभी विभागों की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देशअ सुरक्षित भवनों की रिपोर्ट, कंट्रोल रूम स्थापना, स्नेक बाइट जागरूकता, बिजली व्यवस्था और स्वास्थ्य तैयारियों पर विशेष जोर

error: Content is protected !!