सलूम्बर जिलें में सेमारी तहसील के चंदोड़ा ग्राम पंचायत के चंदोड़ा 21 फरवरी स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय चंदोड़ा में निःशुल्क
साइकिल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कक्षा 9 में सत्र 2024- 25 में अध्यनरत 30 बालिकाओं को राज्य सरकार के निःशुल्क साइकिल योजना कार्यक्रम के तहत साइकिले
वितरित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य लोकेश कुमार जैन द्वारा की गई,साथ ही मुख्य अतिथि स्थानीय ग्राम पंचायत के सरपंच लालूराम मीणा एवम विशिष्ट अतिथि उप सरपंच प्रतिनिधि किरण सिंह शक्तावत, व्याख्याता प्रेम शंकर दर्जी, कालू लाल पटेल, मुकेश चौबीसा नागेंद्र पाल सिंह चुंडावत आदि शिक्षक भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर बालिकाओं के अभिभावक, स्टाफगण,
जनप्रतिनिधि एवं समस्त छात्र-छात्राए मौजूद रहे। उक्त जानकारी विद्यालय के साइकिल वितरण प्रभारी वरिष्ठ अध्यापक पिलेश बुझ ने दी।