मुख्यमंत्री निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भबराना में की गई साइकिल वितरित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर जिले के भबराना गांव के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भबराना में आज दिनांक 21/02/2025 को एसडीएमसी बैठक रखी गई।बैठक में सभी सदस्यों ने तथा कुछ अन्य ग्रामीणों ने अपनी उपस्थिति दी।इसी बैठक में

साइकिल वितरण कार्यक्रम भी रखा गया।मुख्यमंत्री निःशुल्क साइकिल वितरण योजना के तहत सत्र 2024-25 में विद्यालय की कक्षा 9 में अध्ययनरत सभी 8 बालिकाओं को साइकिल वितरित की गई।अंजली मीणा,पूजा मीणा, दिव्या मीणा,सपना मीणा,भारती मीणा,जशोदा कुंवर,पार्वती कुमारी,मीनाक्षी कुमारी इन सभी आठों बालिकाएं इस योजना की लाभार्थी रही।कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष भवानी सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष दिनेश जैन भाजयुमो अध्यक्ष शंभू सिंह अनार सिंह ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष भूपेश कलाल वार्ड पंच नाथूलाल सालवी नाथू सिंह विद्यालय स्टाफ सहित मौजूद रहे।

रिपोर्ट नाथू लाल सालवी

और पढ़ें

error: Content is protected !!