स्थापना दिवस मनाया मेवाड़ शक्ति कल्याण ट्रस्ट

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उदयपुर – मेवाड़ शक्ति कल्याण ट्रस्ट का प्रथम स्थापना दिवस संस्थापिका बसंती वैष्णव की अध्यक्षता में आयोजित समारोह के विशिष्ट अतिथि कुंवर विजयसिंह कच्छवाहा मुख्य अतिथि अर्चना
सिंह चारण, प्रमोद वर्मा,एडवोकेट अशोक सोनी, नीलिमा बारणा, संपत माहेश्वरी थे। संस्थापिका बसंती वैष्णव ने ट्रस्ट प्रगति की रिपोर्ट पेश की उपाध्यक्ष कुसुमलता सुहाल्का ने बताया कि ट्रस्ट में मंदबुद्धि दिव्यांग नारी एक माह से नि:शुल्क निवास सेवा कर रही है। उसके स्वास्थ्य को लाभ की जानकारी दी ट्रस्ट में महिला गृह उद्योग, महिला जन चेतना जागृति की जानकारी दी महामंत्री गजेंद्र कुमार जैन ने कहा कि ट्रस्ट शीघ्र ही नवीन योजनाओं का शुभारंभ करेगा जिसमें वृद्धा आश्रम, महिला आश्रम आदि शामिल होंगे। समारोह में कंचन पालीवाल, मंजू सेन के नेतृत्व में सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए ट्रस्ट के नारायण वैष्णव, दिलीप वैष्णव ने गुरुदेव डॉ.ओपी महात्मा की तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। चित्तौड़गढ़ नाथद्वारा से विशेष मेहमान ट्रस्ट सेवा की प्रशंसा सुनकर अवलोकन के लिए आए और सेवा की प्रशंसा की ट्रस्ट के लक्की राणा ने अपनी टीम के साथ सभी मेहमानों का स्वागत करके उन्हें अल्पाहार करवाया ट्रस्ट की ओर से सभी मेहमानों को पगड़ी उपरणा पहना कर प्रशंसा पत्र भेंट किया संचालन एडवोकेट भारत कुमावत दिव्यम कुमावत टीम ने किया। इस अवसर पर विधि सोनी, वीणा राजगुरु, मीना चावला, मधुबाला सोनी, मधुबाला पुरबिया, हेमलता वैष्णव, हीराबाई वैष्णव, गणेश नारायण व्यास, माधव पुरबिया सहित गांव शहर के जाने-माने सर्वजन समाज धर्म सेवी उपस्थित थे।
यह जानकारी संस्थापिका अध्यक्ष बसंती वैष्णव ने दी।

रिपोर्टर गर्ग

और पढ़ें

error: Content is protected !!