श्रीराम उच्च माध्यमिक विद्यालय भबराना में हुआ विदाई एवम् आशीर्वाद समारोह का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर जिले के भबराना गांव की श्रीराम उच्च माध्यमिक विद्यालय में दिनांक 04/03/2025 को कक्षा 12वी के विद्यार्थियों का विदाई एवम् आशीर्वाद समारोह संस्थाप्रधान
नाहर सिंह चौहान की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।आयोजन का शुभारंभ बालक बालिकाओं की मनमोहक प्रस्तुतियों से हुआ।मुख्य अतिथि पीईईओ भबराना भगवतीलाल शर्मा ने बालकों से कौशल विकास पर चर्चा की,वही विशिष्ट अतिथि पीईईओ मातासुला केशवलाल मीणा ने बालकों से आने वाली
बोर्ड परीक्षाओं हेतु मार्गदर्शन किया।चौकी प्रभारी पूंजीलाल मीणा ने विद्यार्थियों को यातयात नियमों एवं बाल
सुरक्षासंबंधित जानकारी दी।सभी अतिथियों ने बालकों का उत्साहवर्धन किया और आने वाली बोर्ड परीक्षाओं हेतुशुभकामनाएं प्रेषित की।कार्यक्रम में अनाड़ सिंह,भवानी सिंह,रामसिंह,शंभूसिंह तथा विद्यालय स्टाफ,बालक बालिकाएं एवम् अभिभावक उपस्थित रहे।

रिपोर्ट नाथू लाल सालवी

और पढ़ें

error: Content is protected !!