बेटी की शादी के लिए अमिर शराबी के बेटे से अच्छा होता है ग़रीब का घर- आचार्य पुलक सागर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर नगर में राजकीय अतिथि राष्ट्र संत आचार्य पुलक सागर गुरुदेव के सानिध्य में चल रहे ज्ञान गंगा महोत्सव के आज छँटवे दिन आचार्य पुलक सागर ने अपने प्रवचन में कहा कि लोग मंदिरों मस्जिदों
गिरजाघर गुरुद्वारा में व्यवस्था अनुसार लिखवाते है कि यहाँ महिलाओं का प्रवेश निषेध है लेकिन होना क्या चाहिए ? इंसान के जीवन को बर्बाद कर देने वाला नशा जो लोग बहुतायत में करते है ऐसे लोगो का प्रवेश पूजा स्थलों मी बंद करना चाहिए ऐसा व्यक्ति जो नशे में धूत होकर अपने परिवार के लोगो पर आवेश में आकर उसकी जीवन लीला समाप्त कर देता है ऐसे लोगो का समाज में प्रवेश बंद कर देना चाहिए । आचार्य ने आगे कहा कि आज के जमाने में लोग अपनी बेटियों की शादी बड़े-बड़े घरों में मोटर कार वाले घरों में करने की इच्छा रखते है लेकिन उस घर का बेटा शराबी है या संस्कारी ये दैखने में थोड़ी भूल कर बैठते है और यही बड़े घर की चाह में उसकी बेटी ज़िंदगी भर खून के आंसू रोती है आचार्य ने शराब के शब्दों के अर्थ स से सबको रा से रुलाती है ब से बर्बाद कर देती है बताया और कहा कि लाख चेतावनियों के बावजूद इंसान इस गंदगी में उतरता जाता है परिवार बर्बाद होने में सबसे बड़ा हात इसी शराब का है ताज्जुब होता है
जब लोग तीर्थ यात्रा और गंगा नहाने के बाद भी इस शराब जैसे गंदे पानी को अपने मुँह से लगाते है और अपनी ख़ुशियों भरी ज़िंदगी में ज़हर गोलते है । मुनि संघ कोषाध्यक्ष जय प्रकाश शाह ने बताया कि दो मार्च से शुरू हुए ज्ञान गंगा महोत्सव में राष्ट्र संत आचार्य पुलक सागर को सुनने के लिए सर्व समाज के लोगो का हुजूम उमड़ रहा है सभा में सरंक्षक धीरजमल भूता मुनि संघ अध्यक्ष दिनेशचंद्र ढालावत सचिव अक्षय गडीया सूरजमल सिंघवी नरेश दोषी मणिलाल मालवी कल्पेश पारडिया कमलेश तोरावत सुन्दरम् जैन नरेंद्र रगजियोत जया भीमावत ज्योति चेतना शाह आशा मालवी पूर्व सांसद व विधायक रघुवीर मीणा भी पंहुचे और श्रीफल भेंट कर आचार्य से आशीर्वाद लिया साथ में लक्ष्मीकान्त शर्मा सुनील सेवक निखिल दोषी आदि उपस्थित थें।

रिपोर्टर गर्ग

और पढ़ें

error: Content is protected !!