विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस का हुआ आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 सलूम्बर। जिलें के जिलाधीश कार्यालय परिसर में विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस आयोजित किया गया। हर साल 15 मार्च को वर्ल्ड कंज्यूमर राइट डे मनाया जाता है। बता दें कि यह दिन उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरुक करने के लिए समर्पित होता
है। उपभोक्ताओं को उपभोक्ता संरक्षण के क्षेत्र में जागरुक किए जाने के लिए हर साल 15 मार्च को विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया जाता है। आदर्श शिक्षा समिति सलूंबर के संस्थापक नारायण सेन ने विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर बताया कि देश में सर्व प्रथम 2002 में विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस मनाया गया। उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस 15 मार्च 2024 के दिन उपभोक्ताओं के लिए निष्पक्ष और जिम्मेदार एआई *नई तकनीकों के साथ राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन 2.0 उपभोक्ता शिकायतों का बेहतर तरीके से समाधान करेगी।
विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस हर साल 15 मार्च को वैश्विक उपभोक्ता जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। उपभोक्ता अधिकारों और जरूरतों के बारे में जागरूकता बढ़ाना। यह दिन सभी उपभोक्ताओं के बुनियादी अधिकारों को बढ़ावा देने और उन अधिकारों का सम्मान और संरक्षण करने के लिए प्रोत्साहित करने का एक अवसर है।
विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस, जिसे पहली बार 1983 में मनाया गया था। उपभोक्ता जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम बन गया है। यह तिथि 15 मार्च, 1962 को अमेरिकी कांग्रेस को राष्ट्रपति जॉन एफ कैनेडी के संबोधन की याद में चुनी गई थी,जहाँ वे उपभोक्ता अधिकारों को
औपचारिक रूप से मान्यता देने वाले पहले विश्व नेता बने थे। इस वर्ष विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस की थीम ” उपभोक्ताओं के लिए निष्पक्ष और जिम्मेदार एआई ” है। इस वर्ष की थीम गलत सूचना, गोपनीयता के उल्लंघन और भेदभावपूर्ण प्रथाओं जैसी चिंताओं पर प्रकाश डालती है, साथ ही यह भी बताती है कि कैसे एआई – संचालित प्लेटफ़ॉर्म गलत सूचना फैला सकते हैं और पूर्वाग्रहों को बढ़ावा दे सकते हैं। यह भविष्य के उपभोक्ता सुरक्षा उपायों के लिए एक महत्वपूर्ण क्षेत्र को भी रेखांकित करता है। जबकि यह एक वैश्विक बातचीत है, भारत पहले से ही डिजिटल युग में अपने नागरिकों को सशक्त बनाने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है। विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस पर, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री श्री पीयूष गोयल ने एनटीएच, जयपुर में “एकीकृत ट्रांसमिशन लाइन उपकरण परीक्षण सुविधा”का डिजिटल रूप से उद्घाटन किया। भारतीय मानक ब्यूरो
(बीआईएस) भारत का राष्ट्रीय मानक निकाय, उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्रालय, भारत सरकार आज पूरे भारत में विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस को ‘ मानक महोत्सव’ के रूप में मना जा रहा है। विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस 2024 पर, उपभोक्ता मामले विभाग द्वारा*द कंज्यूमर जर्नी” पुस्तक का विमोचन किया गया था। उपभोक्ता अधिकारों के उल्लंघन के निर्बाध निवारण के लिए सीसीपीए वेबसाइट का शुभारंभ किया गया। डॉ. बी.आर. अंबेडकर गवर्नमेंट लॉ कॉलेज, पांडिचेरी विश्वविद्यालय मूट कोर्ट प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया। ओआईएमएल प्रमाणन एजेंसियों के रूप में भारत द्वारा पहला प्रमाण पत्र प्रदान करना। भारत में विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस के अलावा हर साल 24 दिसंबर को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस भी मनाया जाता है। इस दिन उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 1986 को राष्ट्रपति की मंजूरी मिली थी। इस अधिनियम के लागू होने को देश में उपभोक्ता आंदोलन में एक ऐतिहासिक मील का पत्थर माना जाता है। 2023 में, उपभोक्ता मामलों के विभाग ने उपभोक्ता संरक्षण और शिकायत निवारण के लिए प्रौद्योगिकी का लाभ उठाने पर ध्यान केंद्रित करते हुए नई दिल्ली में राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस मनाया। केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री श्री पीयूष गोयल ने अपने उद्घाटन भाषण में इस तथ्य पर प्रकाश डाला कि ई-जागृति पोर्टल का शुभारंभ, एनसीडीआरसी के लिए वीसी सुविधा, एनटीएच में ड्रोन परीक्षण, 17 भाषाओं में राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन 2.0 और कॉल में 13 गुना वृद्धि भारत सरकार के उपभोक्ता विश्वास को बढ़ाने के प्रयासों का उदाहरण है। नए गुणवत्ता नियंत्रण आदेश (क्यूसीओ) बाजार में वस्तुओं की गुणवत्ता पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं। उपभोक्ता संरक्षण में भारत की सकारात्मक प्रगति:डिजिटल माध्यमों से उपभोक्ता सशक्तीकरण की जानकारी दी कि उपभोक्ता सशक्तीकरण के लिए डिजिटल पहुँच के महत्व को समझते हुए, भारत सरकार ने डिजिटल पहलों का एक समूह शुरू किया है। इनमें विवाद समाधान और शिकायत निवारण के लिए ई-जागृति पोर्टल, मामलों में तेज़ी लाने के लिए राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग (एनसीडीआरसी) के लिए वर्चुअल कोर्ट की सुविधा और उत्पाद गुणवत्ता जाँच को कारगर बनाने के लिए राष्ट्रीय परीक्षण गृहों (एनटीएच) में ड्रोन परीक्षण शामिल हैं। ये अभिनव समाधान उपभोक्ताओं का समय बचा रहे हैं और डिजिटल युग में शिकायत निवारण प्रक्रिया को सरल बना रहे हैं। उपभोक्ता जागरूकता को बढ़ावा देना : उपभोक्ता मामलों के विभाग के अभियान उपभोक्ता अधिकारों और जिम्मेदार डिजिटल व्यवहार के बारे में जागरूकता बढ़ाते हैं। जागो ग्राहक जागो अभियान जैसी पहल उपभोक्ताओं को सूचित और मुखर होने के लिए प्रोत्साहित करती है। शिकायत निवारण तंत्र को मजबूत करने के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 ने त्वरित शिकायत निवारण के लिए उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरणों की स्थापना की। ऑनलाइन विवाद समाधान प्लेटफ़ॉर्म ई-कॉमर्स लेनदेन के लिए सुविधाजनक समाधान प्रदान करते हैं। इस अवसर पर विभागीय अधिकारी मदन लाल खातीवास परेश चौबीसा ऊंकार लाल बुनकर तुलसीराम सेवक एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।

रिपोर्टर हितेश सुथार

और पढ़ें

error: Content is protected !!