रोटरी क्लब ऑफ उदयपुर अचीवर्स ने अपना वार्षिक होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उदयपुर। हर साल की तरह इस साल भी रोटरी क्लब उदयपुर अचीवर्स ने क्लब के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र बहल और प्रथम महिला श्रीमती अनुराधा बहल के निवास पर सभी क्लब
सदस्यों की मौजूदगी में होली मिलन समारोह मनाया। यह समारोह बहुत ही सफल और हर्षोल्लास से भरा रहा। इस बार फूल होली और तिलक होली खेली गई। कई तरह के व्यंजन परोसे गए और खाने का भी प्रबंध किया गया। डॉ. बहल ने बताया हमारे क्लब के सदस्य और आमंत्रित अतिथि होली मनाने के लिए एकत्रित हुए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. देवेंद्र सरीन सर, क्लब मेंटर मधु सरीन मैडम, सचिव हिमांशु कौशल, कोषाध्यक्ष प्रमिला बहल, खुशबू कौशल और अन्य क्लब सदस्यों की मौजूदगी भी बहुत ही सराहनीय रही।इस अवसर पर कई आमंत्रित अतिथि भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से अतुल श्री, पंजाबी समाज के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र पाल शारदा जी, मनीषा शारदा जी भी मौजूद रहे। इसके अलावा चेतन शर्मा जी, संगीता शर्मा जी, रविंद्र पाल सिंह सलूजा, रूबल कोर सलूजा, अजय मेहरा जी, ज्योति मेहरा जी और अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहें । डॉ. जितेन्द्र बहल ने कहा कि हम सभी के साथ मिलकर भविष्य में भी इस तरह के आयोजन करते रहेंगे। सभी ने एक दूसरे को होली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी

रिपोर्टर नारायण सेन

और पढ़ें

error: Content is protected !!