पानी की समस्या का कब होगा समाधान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर। जिलें के गाँव थरोड़ा जो कि जिला व तहसील मुख्यालय से 14 km. पर स्थित है। इस गाँव में जलदाय विभाग की सार्वजनिक टंकी बनी हुई जिसमें जयसमंद का पानी आता हैं। जो कुछ समय पहले जल जीवन

मिशन के तहत कान्ट्रेक्टर द्वारा पुरे गाँव की सड़‌क तोड़ दी गई जिससे गांव केसार्वजनिक टंकी की पाईप लाईन तोड़ दी गई हैं और गाँव के व्यक्तिगत पाइप लाइनें भी सारी तोड़ दी गई हैं। जिसके कारण आज गांव में टंकी भरे हुये 4 चार माह हो गये हैं। पानी पीने की किल्लत हो गई हैं। दुरी पर पाईप लाईनें नही जोड़ने पर फसल भी सुख कर चौपट हो गई हैं। हमने चार माह में कई बार कान्ट्रेक्टर को समस्या तुरन्त बताई पर टुटी हुई पाईप लाईने जस की तस है। गांव की सड़के भी जस की तस हैं। कॉन्ट्रेक्टर द्वारा दुरभाष पर बताया गया कि कल करा दूंगा मगर यह कल साल भर बाद आयेगा या आयेगा भी नही? ग्रामवासियों द्वारा जलदाय विभाग के अधिकारीयों को भी सुचित किया मगर किसी ने आज तक ध्यान नहीं दिया है। गाँव के ग्रामीणों ने मिलकर पाईप लाया गया व बैड़ लगाकर जैसे तैसे आज जोड़ागया है। यह जानकारी रिटायर्ड रेवेन्यू इन्सपेक्टर बरोडा पन्नालाल थरोडा ने दी।

रिपोर्टर नारायण सैन

और पढ़ें

error: Content is protected !!