राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला सलूंबर ने हिंदू नव वर्ष पर आमजन को तिलक लगाकर मिश्री खिला कर किया स्वागत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 सलूम्बर। राजस्थान शिक्षकसंघ (राष्ट्रीय) जिला सलूंबर के बैनर तले सभी वरिष्ठ,ज्येष्ठ तथा श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं ने हाडा रानी महल के बाहर मुख्य दरवाजे के पास एकत्रित होकर सभी समाज जनों से आत्मीय मिलन किया।

संगठन के कार्यकर्ताओं के द्वारा सभी समाज जनों को हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत 2082 की हार्दिक शुभकामनाएं तिलक तथा मिश्री,काली मिर्च और नीम पल्लव के प्रसाद के साथ प्रेषित की गई। सभी लोगों ने एक दूसरे को भारतीय नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। इस शुभ अवसर पर संगठन के द्वारा रंगोली का चित्रण किया गया। कार्यक्रम के दौरान संगठन के कृष्णकांत पानेरी, रमेश चाष्टा, मणिलाल शर्मा, तुलसीराम चाष्टा, कमल आमेटा, गजेंद्र चौबीसा, देवीलाल मेहता नरेंद्र पटेल,, जसवंत सिंह, राघवेंद्र मिश्रा,विमल आमेटा, विमल भट्ट, कृष्णा काबरा, रेनू पटेल, चंद्रकला पटेल, लता सकरावत , मंजू सोनी, ममता भट्ट आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह जानकारी सलूंबर उप शाखा मंत्री नरेश चाष्टा ने दी।

रिपोर्टर नारायण सेन

और पढ़ें

error: Content is protected !!