सलूंबर जिले के भबराना गांव में करीब 3 बजे के आसपास एक स्कॉर्पियो कार तेज रफ्तार से अनियंत्रित होकर कोठार मोड के पास भबराना नहर में जा गिरी।मौके पर आस पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी ओर कार में यात्रा कर रहे लोगों को बड़ी जद्दोजहद से बाहर
निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भबराना पहुंचाया।सूचना मिलते ही भबराना चौकी प्रभारी पूंजीलाल मीणा तथा झल्लारा थानाधिकारी धर्मेंद्र सिंह वाघेला मय जाब्ता मौके पर पहुंचे और मौका परचा किया।हादसा इतना भयंकर था कि कार में घायल लोगों भबराना सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टर ने एक महिला को मृत घोषित कर दिया तथा अन्य घायलों को उपचार के दौरान रेफर किया गया।घायलों की शिनाख्त में कानाराम मीणा गटेड धावड़ा,दिलीप मीणा लिम्बडी वीरभद्र सिंह लिम्बडी पाए गए।