सलूंबर जिले के भबराना गांव में सोम नदी के मुहाने पर पाडावाड़ा बस्ती के पास सुबह करीब 11 बजे आग लग गई।आग धीरे धीरे इतनी विध्वंशक हो गई कि आम लोगों का उस पर काबू पाना असंभव हो गया।ग्रामीणों ने
सहायता हेतु अग्निशामक दल से संपर्क किया।सूचना मिलते ही सलूंबर से अग्निशामक दल मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए लेकिन आग इतनी फैल गई थी कि उस पर काबू पाना इतना आसान नहीं था।दमखल कि एक गाड़ी सागवाड़ा से भी बुलाई गई।किसान तखतसिंह ने बताया कि आग में उनकी लगभग 100 क्विंटल गेहूं,चने एवम् धान की फसल जल कर राख हो गई और उनके घर पर रखी पानी की टंकी तथा पाइपलाइन भी जल गई।आसपास के अन्य खेतों में निकली हुई फसल का चारा भी जल गया।समय रहते अग्निशामक दल के जयेश तथा लोगर लाल ने
अपने भरसक प्रयासो से आग को काबू में किया।सूचना मिलते ही विधायक थावरचंद मीणा भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेते हुए ग्रामीणों को आश्वस्त किया ओर अधिकारियों से हुए नुकसान का उपयुक्त मुआवजा दिलवाने की बात की।पटवारी जितेंद्र सिंह पडियार ने मौके पर पहुंच कर मौकापरचा किया।मौके पर सरपंच केशवलाल मीणा,ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र सिंह चौहान,उपसरपंच प्रतिनिधि जसवंत सिंह,पूर्व सरपंच हीरालाल मीणा,जसवंत सिंह,लाल सिंह,दुर्जन सिंह तथा अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।