

एलिवेटेड रोड का निरीक्षण किया। इस दौरान शहर विधायक जैन ने निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पैट्रोल पंप वाली लाईन में बिल्डिंगों के बाहर नपती कर एक लाईनिंग डाली जाए और इस लाईनिंग के बाहर के सभी अतिक्रमणों को सख्ती से हटाया जाएं। साथ ही रेल्वे स्टेशन के बाहर खडे अवैध ठैलों को भी हटाने के निर्देश दिए। इस पर निगम के अधिकारियों ने तत्काल इस काम को करने का आश्वासन देते हुए आने वाले दो या तीन दिनों में अतिक्रमण हटो के लिए आश्वस्त किया। इसके साथ ही उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने निगम के अधिकारियों को समय-समय पर आकर निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड़ की क्वालिटी को चैक करने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण कर रही कंपनी को भी तय समय में और क्वालिटी के साथ निर्माण करने के निर्देश दिए। इस दौरान निवर्तमान पार्षद अरविंद जारोली,मुकेश शर्मा, भरत जोशी,भाजपा नेता दीपक बोल्या, जितेन्द्र मारू,निगम से अतिरिक्त मुख्य अभियंता मुकेश पुजारी,सहायक अभियंता सुनील प्रजापत मौजूद थे। सेंटर से चार फीट रोड खिसकेगा नटराज की ओर निरीक्षण के दौरान उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने निगम के अधिकारियों एलिवेटेड बनने के बाद सड़क के सेंटर के बारे में पूछा तो निगम के अधिकारियों ने बताया कि सिटी स्टेशन वाली लेन में सड़क संकरी है और सेंटर निकालने पर यह सड़क नटराज होटल वाली लेन में चार फीट खिसकेगी तब जाकर सडका सेंटर आएगा और दोनो ओर सड़क बराबर चौडी होगी।WhatsApp us