उदयपुर शहर विधायक ने देखा निर्माणाधीन एलिवेटेड रोड़ पैट्रोल पंप वाली रोड़ पर बिल्डिंगों के बाहर लाईन डालकर अतिक्रमण हटाए जाएंगे। विधायक ने समय पर और गुणवत्ता पूर्ण काम करने के दिए निर्देश
उदयपुर। उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन ने शुक्रवार को सिटी स्टेशन से बंशीपान तक बन रहे एलिवेटेड रोड़ का निरीक्षण किया। इस दौरान शहर विधायक ने निगम के अधिकारियों को पैट्रोल पंप वाली लाईन में बिल्डिंगों के बाहर मार्किंग कर
लाईनिंग करने और सड़क पर आए अवैद्य अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए। उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन शुक्रवार को निगम के अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ सिटी स्टेशन से बंशीपान तक बन रही एलिवेेटेड रोड का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे