भबराना में अज्ञात चोरों ने की चोरी की वारदात

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर जिले के भबराना गांव में दिनांक 04/04/2025 को रात्रि में एक चोरी की वारदात हुई।प्रार्थी अमृतलाल गांछा ने बताया कि बीती रात वह किसी काम से अपने रिश्तेदार के वहां गांव से बाहर गया था।घर पर उसके

पत्नी,पुत्री ओर सांस थे।रात्रि में सभी सोए हुए थे किसी को भनक तक नहीं लगी और चोरों ने वारदात को अंजाम दे दिया। सुबह तड़के जब नींद खुली तो देखा कि घर में समान बिखरा पड़ा था,लोहे की पेटी में रखे कीमती जेवरात और रोकड़ 120000 रुपए गायब थे। जेवरातों मे बंगडी,बाली, बेसर,रखड़ी, लॉन्ग,मंगलसूत्र,टोकरी,टॉस,पायल, छटका,कंगन, नकलिया,बच्चों के गहने आदि सोनें चांदी के जेवरात चोरी हो गए।मामले की सुचना झल्लारा थाना में दी गई।पुलिस ने मामले की जांच कर उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।

रिपोर्टर नाथू लाल सालवी

और पढ़ें

error: Content is protected !!