सलूम्बर। सलूम्बर के छात्रों के लिए अब कोटा या सीकर जाने की जरूरत नहीं पडेगी कोटा की प्रसिद्ध कोचिंग संस्था करियर पॉइंट की शाखा अब सलूंबर में शुरू हो गई है। करियर पोइंट शाखा प्रबंधक विपिन शर्मा ने बताया कि यह कोचिंग सलूंबर जिले में
करियर पॉइंट कोटा की पहली और एकमात्र शाखा है। इससे सलूंबर, डूंगरपुर, बांसवाड़ा और प्रतापगढ़ के छात्रों को अपने घर से दूर जाकर पढ़ाई करने की परेशानी नहीं होगी। कोचिंग में कोटा के अनुभवी फैकल्टी पढ़ाएंगे। यहां नीट और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कराई जाएगी। इससे छात्रों को अपने क्षेत्र में ही बेहतर शिक्षा और करियर बनाने का मौका मिलेगा। रविवार को करियर काउंसलिंग का आयोजन होगा। इसमें रिजनल हेड और मोटिवेशनल स्पीकर अनुराग कुमावत मार्गदर्शन देंगे। नि:शुल्क करियर गाइडेंस सेमिनार 6 अप्रैल को कार्यक्रम सुबह 10 बजे लवकुश शिक्षण संस्थान के ऑडिटोरियम में होगा। इसमें सलूंबर और वागड़ क्षेत्र के छात्र शामिल होंगे।