बाबा साहब का 134वाॅं जन्म दिवस जिला मुख्यालय पर मनाया।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

संवाददाता नाथूलाल सालवी

सलूंबर- संविधान निर्माता और भारत रत्न समाज सुधारक डॉ भीमराव अंबेडकर की 134वीं जयंती सोमवार को सलूंबर जिला मुख्यालय में बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनायी गई। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों और संस्थाओं ने मिलकर कार्यक्रम की श्रृंखला आयोजित की जिससे पूरा कस्बा जय भीम के नारों से गूंज उठा। सुबह से ही राणा पूंजा चौक पर लोगो का ताता लगा रहा। दोपहर को सर्कल से रैली डाल चौराहा, पाल दरवाजा, गांधीचौक, खटीकवाडा, बस स्टैंड, चुंगीनाका से होते हुए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सलूंबर में सभा आयोजित की। भीम आर्मी एकता मिशन द्वारा निकाला गया यह जुलूस कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा। फोर व्हीलर दोपहिया वाहनों और पैदल चलते हजारों की तादाद में यह जुलूस जय भीम और अंबेडकर अमर रहे के नारों से पूरे कस्बे को गुंजायमान करता रहा। कार्यक्रम में धरियावद विधायक थावर चंद्र डामोर, विधायक प्रत्याशी जितेश मीणा, सामाजिक कार्यकर्ता जगदीश दायमा, मांगीलाल सालवी भीम आर्मी जिलाध्यक्ष लक्ष्मीलाल सालवी,  एडवोकेट नाथूलाल मेघवाल, गजेन्द्र वर्णोती, गौतम सालवी, गौतम लाल मेघवाल, जगदीश दायमा टोडा, धुलीराम मीणा, शंकरलाल, राजेश मेघवाल, मोहन मेघवाल, संविधान बचाओ संघर्ष समिति और आस पास के गांवों से आए हुए महिलाएं पुरुष बच्चे आदि मौजूद रहे।

और पढ़ें

error: Content is protected !!