सलूंबर जिले के सेमारी नगर मे संविधान निर्माता और भारत रत्न समाज सुधारक डॉ भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती सोमवार को सेमारी मुख्यालय के
अंबेडकर चौक में बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनायी गई। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संगठनों और एवम सभी समाज के लोगो ने मिलकर कार्यक्रम की श्रृंखला आयोजित की जिससे पूरा कस्बा जय भीम के
नारों से गूंज उठा सुबह से ही बाबासाहेब की तैयारी में लगा लगे हुए कार्यकर्ताओं में भीमराव अंबेडकर चौक पर बाबासाहेब के बोर्ड पर माला एवं पुष्पांजलि अर्पित कर
दीप प्रचलित कर बाबासाहेब अमर रहे के नारे लगाए और अंबेडकर सर्किल पर ताता लगा रहा करीबन शाम 6:00 आतिशबाजी करते हुए जयकारों के साथ को सर्कल पर
संविधान बचाओ संघर्ष समिति और आस पास के गांवों से आए हुए महिलाएं पुरुष बच्चे आदि मौजूद रहे।