पुलिस स्थापना दिवस पर क्विज प्रतियोगिता में विद्यार्थियों जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के 161 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। ओर दिखाया उत्साह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर जिला में पुलिस स्थापना दिवस समारोह के तहत जिलास्तरीय क्विज प्रतियोगिता राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सलूम्बर में की गई जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के 161 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। उक्त कार्यक्रम में एएसपी बनवारीलाल मीणा, डीएसपी हेरंब जोशी, थानाधिकारी मनीष खोईवाल, जिला शिक्षा अधिकारी कमलेश पटेल उपजिलाशिक्षाधिकारी हिम्मत सिंह, आर पी भरत पाण्डे, रामलाल मेघवाल, प्रधानाचार्य कुशाग्र जैन, प्रदीप पटेल सुनील चाष्टा, मनीष चौबीसा, विमला मीणा सुचिता दोशी आदि अध्यापक अध्यापिकाएं उपस्थित रहे। उक्त कार्यक्रम में एएसपी मीणा ने पुलिस की कार्यशैली पुलिस के द्वारा सुरक्षा व आमजन में

विश्वास के लिए किए जा रहे कार्यों को बताया। साथ ही डीएसपी जोशी ने क्विज प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों में पुलिस की कार्यप्रणाली और यातायात सुरक्षा से सम्बन्धित नियमों की जागरूकता की बात कही। थानाधिकारी ने भी छात्र छात्राओं को पुलिस की जानकारी दी। समापन समारोह में प्रथम तीन स्थानों पर रहने वाले छात्र छात्राओं को नकद पुरस्कार दिया गया तथा पांच सांत्वना पुरस्कार भी एएसपी मीणा, डीएसपी डीएसपी जोशी व जिला शिक्षा अधिकारी कमलेश पटेल ने प्रदान किए। प्रथम स्थान हितांशी चित्तौड़ा पन्द्रह सौ रुपए नकद, द्वितीय स्थान हर्षिता सालवी एक हजार रुपए नकद और तृतीय स्थान रुचिका सैनी पांच सौ रुपए नकद विद्यालयों के छात्र छात्राओं  फुले नहीं समा रहे थे सभी के चेहरे पर खशी से चेहरे खिल उठे थे

रिपोर्टर गर्ग

और पढ़ें

error: Content is protected !!