राजस्थान पुलिस दिवस समारोह, पुलिस अधीक्षक राजेश यादव ने परेड की ली सलामी, पुलिस लाइन में हुआ कार्यक्रम

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर। राजस्थान पुलिस के 76वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में 16 अप्रैल को सलूम्बर जिला मुख्यालय स्थित पुलिस लाइन में रेंज स्तरीय भव्य समारोह का

आयोजन किया गया। यह समारोह 15 से 17 अप्रैल तक चलने वाले विविध कार्यक्रमों की श्रृंखला का प्रमुख भाग रहा, जिसे हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आज सुबह 7 बजे परेड के साथ हुई, जिसमें जिला पुलिस अधीक्षक राजेश यादव ने

पहुंचकर परेड की सलामी ली। उन्होंने उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर पुलिस जवानों के शौर्य और समर्पण को भी याद किया गया।

रिपोर्टर नारायण सेन

और पढ़ें

error: Content is protected !!