पुलिस हिरासत में आदिवासी युवक के साथ जानलेवा चोट पहुंचाकर हत्या के प्रयास के लिए दोषी खेरवाड़ा थानाधिकारी व पुलिस कर्मियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की आईजी से की मांग
उदयपुर 23 अप्रैल । खेरवाड़ा पुलिस द्वारा जानलेवा मारपीट करने से गम्भीर घायल अभिषेक मीणा मरणासन्न अवस्था मे राजकीय एमबी हॉस्पिटल म आईसीयू में चिकित्सकों द्वारा ईलाजरत हैं पीड़ित युवक की माता के साथ मानवाधिकार एवं सामाजिक कार्यकर्ताओ एक प्रतिनिधि मंडल पुलिस महानिरीक्षक राजेश मीणा एवं पुलिस अधीक्षक योगेश गोयल से पीड़ित की माता लीला देवी ने मंगलवार को एक परिवाद पेश कर एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की मांग की।
परिवाद में लीला देवी ने बताया कि मेरा पुत्र अभिषेक को लूट की योजना बनाते हुए गिरफ्तार कर थर्ड डिग्री टॉर्चर कर पुलिस ने जानलेवा मारपीट करने से मरणासन्न में एमबी हॉस्पिटल में वेंटिलेटर पर जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहा है अभिषेक कोई आपराधिक प्रवृत्ति का नही है और न ही कोई नशा करता है फिर भी पुलिस जबरन अपराध में लिप्त होने और नशे का आदि बता रही है पुलिस का आरोप बिल्कुल झूठा व गलत है।
परिवाद ने बताया कि जिले के खेरवाड़ा थानांतर्गत बंजारिया कलासुआ फलां निवासी अभिषेक मीणा पुत्र स्व.बाबूराम मीणा उम्र 19 वर्ध को खेरवाड़ा पुलिस ने 17 अप्रैल को कथित डकैती की योजना बनाते हुए घर से गिरफ्तार कर घर से ही पुलिस मारपीट करते हुए थाने ले गई जहां पर अवैध पुलिस हिरासत में युवक के साथ जानलेवा मारपीट करने से बेहोशी की हालत में पुलिस ने पहले खेरवाड़ा के हॉस्पिटल ले गए जहाँ युवक की गम्भीर हालत को देखते हुए उदयपुर रेफर किया गया जहां राजकीय महाराणा भूपाल चिकित्सालय में भर्ती किया युवक की गम्भीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने आईसीयू में भर्ती कर वेंटिलेटर पर ले रखा है। जहाँ पर तीन डॉक्टरों के मेडिकल बोर्ड की टीम की देखरेख में इलाजरत हैं।
अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा परिषद नई दिल्ली राजस्थान स्टेट चेयरमैन एडवोकेट पीआर सालवी,आदिवासी क्रांति मंच के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट बाबूलाल कलासुआ, डॉ. अम्बेडकर मेमोरियल वेलफेयर सोसायटी के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल घावरी,एडवोकेट सुरेश कटारा, एडवोकेट नेताराम सोनेल,भीम आर्मी के रोशन मेघवाल,कांग्रेस नेत्री शान्ता प्रिंस,भ्रष्टाचार मुक्त भारत के हरीश सुहालका, उदयपुर चौपाल के हितेष शर्मा,बंशीलाल मीणा, कन्हैयालाल मीणा सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने आदिवासी युवक के साथ पुलिस हिरासत जानलेवा मारपीट कर गम्भीर चोट कारित करने वाले खेरवाड़ा थानाधिकारी दलपतसिंह सहित दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्यवाही किये जाने की मांग की।
अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा परिषद नई दिल्ली राजस्थान स्टेट चेयरमैन एडवोकेट पीआर सालवी और आदिवासी क्रांति मंच के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट बाबूलाल कलासुआ ने संयुक्त रूप से बताया कि आदिवासी क्षेत्रों में पुलिस द्वारा झूठे प्रकरण दर्ज कर आदिवासियों के साथ अत्याचार किया जा रहा है जो बर्दाश्त करने योग्य नही है पुलिस द्वारा किसी भी संज्ञेय/ असंज्ञेय अपराध के अपनी हिरासत में लेते ही अवैध रूप से मारपीट कर प्राणघातक चोटे पहुंचाई और सम्बंधित क्षेत्रीय न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश नही किया तथा परिजनों को सूचित नही करना,मानवाधिकारों का भी उल्लंघन होकर षड्यंत्र रचकर हत्या का प्रयास हैं पुलिस के उच्चाधिकारियों से निष्पक्ष एसआईटी गठित कर जांच करना आवश्यक होकर उच्च पुलिस अधिकारियों को तत्काल संज्ञान लेने की जरूरत हैं उक्त घटना आदिवासियों पर बर्बरता हैं।