संत शिरोमणि 1008 श्री सेनजी महाराज के ढोल बजाकर घर-घर दिया निमंत्रण जन्मोत्सव 25 अप्रैल को

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर। संत शिरोमणि 1008 श्री सेनजी महाराज के जन्मोत्सव धूमधाम से ढोल बजाते हुए घर-घर जाकर सेनभक्तों ने निमंत्रण पत्रिका दी। सेन समाज अध्यक्ष नारायण सेन ने कहा कि 25 अप्रैल को सलूम्बर नगर में संत शिरोमणि 1008 श्री

सेनजी महाराज का जन्मोत्सव है और जन्मोत्सव पर प्रातः 8 बजे सेनजी महाराज मन्दिर में गुरूजी की पूजा-अर्चना एवं प्रातः 10 बजे से 2 बजें तक दर्जी समाज के नोहरें में समाज के प्रतिभावान छात्रों का सम्मान एवं बुजुर्गो का सम्मान किया जाएगा और महिलाओं का डांडिया रास में महिला विजेताओं को बेस्ट अवार्ड से पुरूस्कृत किया जाएगा। सचिव पियुष सेन ने बताया कि संत शिरोमणि 1008 श्री सेनजी महाराज की महाआरती की जाकर प्रसाद वितरण किया जाएगा जन्मोत्सव में 400 सेन भक्त भाग लेंगें। निमंत्रण पत्रिका वितरण करने में कोषाध्यक्ष लालूराम सेन कालूलाल सेन पुष्कर लाल सेन प्रकाश सेन राहुल सेन नवीन कुमार सेन रामचंद्र सेन भरतलाल सेन धर्मेंद्रकुमार सेन ईशुजी राहुल सेन विनोदकुमार दिपक कुमार सुनिल कुमार शुभम सेन खुशाल सेन राजुभाई और सेन भक्त उपस्थित रहेंं।

रिपोर्टर नारायण सेन

और पढ़ें

error: Content is protected !!