संत शिरोमणि 1008 श्री सेनजी महाराज का सेन भक्तों ने धूमधाम से मनाया 725वां जन्मोत्सव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 सलूम्बर। संत शिरोमणि 1008 श्री सेनजी महाराज का जिलें के नगर में सेन भक्तों ने धूमधाम से 725वां जन्मोत्सव मनाया गया। सेन समाज नगर अध्यक्ष नारायण सेन ने बताया कि संत शिरोमणि 1008 श्री सेनजी महाराज का जन्मोत्सव पर सेनभक्तों द्वारा प्रातः 8 बजे दूधतलाई के पास पूर्वजों द्वारा स्थापित सेनजी महाराज मन्दिर में गुरूदेव संत शिरोमणि की पूजा-अर्चना

की गई एवं नगर के दर्जी समाज के नोहरें में जन्मोत्सव समारोह के मुख्य अतिथि देवीलाल बारबर थे एवं अध्यक्षता संजय सेन ने की।समारोह में समाज के प्रतिभावान 35 छात्रों को पारितोषिक से पुरूस्कृत किया गया। बुजुर्गो एवं नवयुवकों को ऊपरणा

ओढाकर पगडी वन्दन कर सम्मानित किया गया। महिलाओं के डांडिया रास में महिला विजेताओं में बेस्ट अवार्ड कलावती सेन और प्रथम विजेता दिपिका सेन द्वितीय भूमिका सेन विजेता से पुरूस्कृत किया गया। संत शिरोमणि 1008 श्री सेनजी महाराज की महाआरती शांतिलाल सेन एवं परिवारजनों ने की।

जन्मोत्सव में 300 सेन भक्तों ने भाग लिया। इस अवसर पर सेन जयंती प्रभारी एवं सचिव पियुष कुमार सेन,उपाध्यक्ष माणक लाल सेन, सेन क्षौर कला मंडल अध्यक्ष नाथुलाल सेन,कोषाध्यक्ष लालूराम सेन कालूलाल सेन पुष्करलाल सेन कैलाश नाई प्रकाश सेन राहुल सेन नवीनकुमार सेन रामचंद्र सेन भरतलाल सेन मुकेश सेन ईश्वरलाल सेन राहुल सेन कन्हैयालाल सेन विनोदकुमार शशिभूषण सेन घटुजी सेन जीतेन्द्र सेन दिपक कुमार सुनिलकुमार चेतन सेन शुभम सेन खुशाल सेन राजुभाई दिलीप सेन जगदीश सेन उपस्थित रहेंं और अतं में सेन भक्तों द्वारा प्रसाद का आनंद लिया गया।

रिपोर्टर नारायण सेन

और पढ़ें

error: Content is protected !!