पशुपालन में नवाचार की नई पहल: PRADAN और RAJUVAS के बीच समझौता MOU

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उदयपुर। ग्रामीण आजीविका और पशुपालन को नई दिशा देने के लिए PRADAN और RAJUVAS, बीकानेर के बीच समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए। यह साझेदारी तकनीकी प्रशिक्षण, अनुसंधान और पारंपरिक पशु चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा देने पर केंद्रित है। समझौते के तहत

PRADAN के स्टाफ, CRP पशु सखी, किसानों को चरणबद्ध प्रशिक्षण दिया जाएगा। RAJUVAS की विशेषज्ञता और PRADAN की ग्रामीण स्तर तक पहुंच सिरोही, उदयपुर व सलूम्बर जैसे अन्य जिलों में पशुपालन नवाचारों को लागू करने का प्रयास करेगी इसके अलावा, स्थानीय संसाधनों और पद्धतियों के आधार पर एक्शन रिसर्च, फ्रंटलाइन डेमोंस्ट्रेशन, चारा एवं फीड, पशु चिकित्सा देखभाल और एथनो-वेटरनरी (परंपरागत पशु चिकित्सा) विधियों पर भी संयुक्त कार्य किया जाएगा। यह सहयोग छोटे किसानों तक टिकाऊ पशुपालन तकनीकों और सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करेगा।इस कार्यक्रम में राजूवास से वाइस चासंलर डॉ मनोज दीक्षित, कुल सचिव प्रोफेसर हेमंत धड़ेच, डीन राजूवास नवानिया डॉ शिव शर्मा,डॉ दीपक शर्मा और उनकी टीम उपस्थित रहे व प्रदान संस्था से अनिफ खान,सुमीत कुमार और वत्सला देउपा उपस्थित रहें।

रिपोर्टर नारायण सेन

और पढ़ें

बारिश में टपकती छत, जर्जर भवन और बिजली का खतरा; भाणपुर विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे प्रधानाध्यापक बोले— वर्षों से शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों ने नहीं ली सुध; बड़ा हादसा हुआ तो कौन होगा जवाबदेह?

बारिश में टपकती छत, जर्जर भवन और बिजली का खतरा; भाणपुर विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे प्रधानाध्यापक बोले— वर्षों से शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों ने नहीं ली सुध; बड़ा हादसा हुआ तो कौन होगा जवाबदेह?

error: Content is protected !!