सलूंबर में रोजगार की नई शुरुआत: 346 नवचयनित अभ्यर्थियों का सम्मान, विकास और पर्यावरण संरक्षण का भी दिया संदेश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूंबर। जिले में आयोजित मुख्यमंत्री रोजगार उत्सव युवाओं के लिए यादगार अवसर बन गया। पंचायत समिति सभागार में हुए जिला स्तरीय कार्यक्रम में विभिन्न विभागों में चयनित अभ्यर्थियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया

। कार्यक्रम में जिला कलेक्टर मुहम्मद जुनेद तथा क्षेत्रीय विधायक शांता अमृतलाल मीणा की मौजूदगी ने आयोजन को विशेष महत्व दिया।
रोजगार उत्सव के दौरान शिक्षा, कृषि, पुलिस, कॉलेज शिक्षा, सहकारिता और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग सहित विभिन्न सरकारी विभागों में चयनित कुल 346 अभ्यर्थियों को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दी गईं। मंच से वक्ताओं ने कहा कि युवाओं को मिली यह जिम्मेदारी केवल रोजगार नहीं, बल्कि समाज और प्रदेश के विकास में सक्रिय भागीदारी का अवसर भी है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नवचयनित युवा पारंपरिक राजस्थानी साफा और सफेद कैप पहनकर शामिल हुए। पूरे आयोजन में उत्साह का माहौल रहा। अतिथियों ने चयनित अभ्यर्थियों से ईमानदारी, पारदर्शिता और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

जिला कलेक्टर मुहम्मद जुनेद ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि सरकारी सेवा आमजन के विश्वास से जुड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों से अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक इलेक्ट्रिक वाहन, साइकिल और सार्वजनिक परिवहन के उपयोग का संकल्प लेने की अपील की।

विधायक शांता अमृतलाल मीणा ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि वे अपने कार्य से जिले और प्रदेश का नाम रोशन करेंगे।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का पौधे भेंट कर स्वागत किया गया तथा प्रधानमंत्री के संबोधन का भी सीधा प्रसारण देखा गया। समारोह के अंत में सभी नवचयनित अभ्यर्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

और पढ़ें

error: Content is protected !!