
झल्लारा। भारतीय जनसंघ के संस्थापक और प्रखर राष्ट्रवादी विचारक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की आगामी जयंती समारोह को गरिमामय व भव्य ढंग से मनाने के लिए आज रविवार को धरियावद विधानसभा क्षेत्र के भबराना मंडल की एक अति-महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। यह बैठक स्थानीय बोरी नायरा पेट्रोल पंप परिसर में भबराना मंडल अध्यक्ष भवानी सिंह चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का मुख्य उद्देश्य जयंती समारोह की अग्रिम तैयारियों की समीक्षा करना, विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करना और संगठन की बूथ स्तर पर सक्रियता बढ़ाना रहा।WhatsApp us