अपना घर आश्रम उदयपुर में दो माह से बिछड़े हुए साले का जीजा से हुआ मिलन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

 उदयपुर। उड़ीसा के रहने वाले विनय डुंगडुंग मानसिक संतुलन बिगड़ने पर पत्नी से बिछुड़ कर अपना घर आश्रम पंहुच गए। बेदला स्थित अपना घर आश्रम उदयपुर के सचिव गोपाल कनेरिया ने बताया कि उड़ीसा के रहने वाले विनय डुंगडुंग प्रभुजी जो लगभग 4 माह पूर्व अपनी पत्नी के साथ घर से काम करने के लिए गोवा गए हुए थे। दो माह बाद दोनों गोवा से घर जाने के लिए निकले और गोवा से मुंबई पहुंचें लेकिन मुंबई पहुँचने के बाद विनय का मानसिक संतुलन बिगड़ने से वह अपनी पत्नी से बिछड़ गये और गलत ट्रेन में बैठकर उदयपुर आ पहुंचे। शहल की आजीविका ब्यूरों लेबर हेल्पलाइन के राजेंद्रजी द्वारा विनय को अपना घर आश्रम उदयपुर में सेवा, उपचार एवं पुनर्वास हेतु भर्ती करवाया गया। राजेंद्रजी एवं अपना घर आश्रम के प्रयासों से विनय प्रभुजी के परिवार वालों को खोजकर सूचना भेजी गयी। सूचना मिलने पर उनके जीजा मारियानुस भँवरा एवं उनके मामा का लड़का रंजीत इनको लेने अपना घर आश्रम उदयपुर में आयें। अपने साले को सकुशल देखकर जीजा की आँखे नम हो गयी और कहा कि इनकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार में सभी परेशान हैं। अपना घर आश्रम ने विनय को इतने प्यार से रखा उसके लिए हमारे पास कोई शब्द नही हैं। ईश्वर आपको खूब शक्ति प्रदान करें।आश्रम की आवश्यक कार्यवाही पूर्ण कर आश्रम के सदस्य अशोक कोठारी, प्रकाश जोशी, प्रभारी सुल्तान सिंह द्वारा प्रभुजी का तिलक एवं उपर्णा पहनाकर बड़े ही हर्षोल्लाश के साथ विनय प्रभुजी को इनके बताये पते ग्राम नयागांव, चौनबहल, लिमिडा, सुंदरगड,ओडिशा के लिए सकुशल विदा कर दिये गए हैं।अपना घर आश्रम द्वारा अपील की गई कि सड़क पर असहाय,आश्रयहीन, बीमार प्रभुजी मिले तो इसकी सूचना मो. 7412061028 पर देकर सेवा कार्य में सहभागी बनें।

रिपोर्टर नारायण सेन

विज्ञापन

और पढ़ें

सलूंबर की सात पंचायत समितियों में प्रधान पद का रण, लसाड़िया में भाजपा की हिरा बाई निर्विरोध निर्वाचि सराड़ा और जयसमंद में भाजपा ने वापस लिया नामांकन, छह पंचायत समितियों में मतदान से तय होगा प्रधान; 105 वार्डों में भाजपा 43 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी

सलूंबर में BAP का दबदबा: सुरेश सोनू बने उप जिला प्रमुख, भाजपा को 3 वोटों से हराया उप जिला प्रमुख चुनाव में BAP को मिले 12 और भाजपा को 9 वोट, कांग्रेस नेता गेबीलाल दमावत ने पार्टी से इस्तीफे का किया ऐलान; जिला परिषद चुनाव के बाद बदले सियासी समीकरण

शैक्षिक महासंघ की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, जयपुर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति 23-24 दिसंबर को जयपुर में होगा प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन, जिले के अधिकाधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

दूनी नगरपालिका में सीवरेज लाइन, पेयजल, सी सी रोड और आधुनिक नंदी गौशाला निर्माण की उठी मांग नवनिर्वाचित पार्षदों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेजा पत्र; नई नगरपालिका में सीमित आय का हवाला देते हुए विकास कार्यों के लिए मांगा ‘स्पेशल बजट’