

ज्ञान यज्ञ में सभी सनातन धर्मप्रेमी भक्त ज़न ज़न से स-परिवार एवं अपने ईष्ट मित्रों सहित धर्म का लाभ लेने की अपील मंदिर समिति द्वारा की गई है lदिनांक 9 मई , शुक्रवार को प्रात: 8 बजे से गाँव में भव्य शोभा यात्रा,कलश यात्रा निकाली जाएगी l जिसमें बैंड .,बाजे , ढोल के साथ माता- बहने बड़े उत्साहपूर्ण वातावरण में बड़ी संख्या में भाग लेगी l शोभायात्रा मन्दिर पहुंचेगी l इसमें दूर दूर जनजाति क्षेत्रीय गाँवो से भी माताये भाग लेने आएगी l इसके बाद पौथी पूजन ,गुरू पूजा के साथ कथा प्रारंभ होगी lयहा छठी कथा ये जानकारी मंदिर
समिति के अध्यक्ष भँवरलाल व्यास ने दी और बताया कि कथा समय प्रतिदिन प्रातः 10.30 से 1.30 बजे दोपहर तक एव कथा स्थान- श्रीरोकड़िया हनुमानजी मंदिर परिसर झांसड़ी, -प्रतापगढ़ रहेगा l कथा की तैयारियो को लेकर सनातन धर्म उत्सव समिति के अध्यक्ष ओमप्रकाश ओझा ने कल समस्त जानकारी ली और जिम्मेदारियो के लिए प्रभार दिए l समिति के सदस्य- प्रकाशचंद्र व्यास बगदीराम पुष्कर लाल लक्ष्मण सिंह आदि के साथ मंदिर ट्रस्ट के सभी सदस्यो की टीम तन मन धन से समर्पित होकर कार्य कर रही है l श्रीउत्तमस्वामीजी गुरू भक्त मंडल के रवि सोनी कमलेश पाटीदार आदि सदस्यो की पूरी टीम भी कार्य सम्पादन कर रहीं है l

जाता था. तब ग्रामीण वापस खेती की आय से रूपये जमा कर देते थे l इस नगद लेन – देन का काम हनुमानजी की जेब से होता था l ये जेब हनुमानजी की मूर्ति में आज भी है l इसीलिए इस मंदिर का नाम रोकड़िया हनुमानजी के नाम से प्रसिद्ध है l गांव के पंच . हीरालाल व्यास और पुराने बुज़ुर्ग हनुमान जी से रोकड़ी रू. उधार लेने की कई कहानिया सुनाते थे l बाद में जब लोगों की नियत में खोट आ गई तो ये लेना देना बंद हो गया l फिर आज भी मन्दिर क्षेत्र के कार्यों, मेला आयोजन खर्च, मंदिर निर्माण आदि कार्यों के लिए कभी भी कहीं चंदा लेने जाने की जरूरत नहीं हुई l भक्त जनों के सब काम हनुमान जी की कृपा से संपन्न हो जाते l हर मंगलवार को भक्त जनों की भारी भीड़ रहती हैWhatsApp us