सालवी बुनकर समाज छप्पन क्षेत्र की पांच दिवसीय

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर जिले में सालवी बुनकर समाज छप्पन क्षेत्र की पांच दिवसीय प्रथम टी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता SBPL- 2025 का उद्घाटन टीम ओनर एवं आयोजन कमेटी सदस्यों के आतिथ्य में पाटिया बरोड़ा खेल मैदान पर हुआ। आयोजन कमेटी के अनुसार पहला मुकाबला मोनु इलेवन V/S टीवीएस राइडर्स के बीच खेला गया। मोनु इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर159 रन बनाए। टीवीएस राइडर्स ने 18.3 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 162 रन बना आठ विकेट से मुकाबला जीत लिया। पहले मुकाबले में 43 बॉल पर 55 रन बना दिलीप दशोरा मैन ऑफ द मैच रहे।दुसरा मुकाबला एम के डी इलेवन V/S द रोयल वारियर्स के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एम के डी इलेवन ने 18.3 ओवर में 137 रन बना ऑल आउट हो गई। जवाब में द रोयल वारियर्स ने दो विकेट शेष रहते 15.3 ओवर में लक्ष्य प्राप्त कर जीत अपने नाम दर्ज की।मैन ऑफ द मैच पियुष सोनार्थी ने 4 ओवर में 28 रन देकर 4 विकेट प्राप्त किए।कल प्रातः काल में पहला मुकाबला द रोयल वारियर्स v/s वीवर पाइरेट्स के बीच खेला जाएगा। दुसरा मुकाबला दोपहर 3 बजे मोनु इलेवन V/s अदिति इलेवन के बीच होगा। सभी मैचों का लाइव प्रसारण क्रिक हीरो एवं युट्युब चैनल के माध्यम से किया जा रहा है

रिपोर्टर नाथू लाल सालवी

और पढ़ें

मानसून को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट: जिला कलक्टर ने सभी विभागों की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देशअ सुरक्षित भवनों की रिपोर्ट, कंट्रोल रूम स्थापना, स्नेक बाइट जागरूकता, बिजली व्यवस्था और स्वास्थ्य तैयारियों पर विशेष जोर

बारिश में टपकती छत, जर्जर भवन और बिजली का खतरा; भाणपुर विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे प्रधानाध्यापक बोले— वर्षों से शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों ने नहीं ली सुध; बड़ा हादसा हुआ तो कौन होगा जवाबदेह?

मानसून को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट: जिला कलक्टर ने सभी विभागों की समीक्षा बैठक लेकर दिए आवश्यक निर्देशअ सुरक्षित भवनों की रिपोर्ट, कंट्रोल रूम स्थापना, स्नेक बाइट जागरूकता, बिजली व्यवस्था और स्वास्थ्य तैयारियों पर विशेष जोर

error: Content is protected !!