प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में जिला संगठन मंत्री हिमांशु भट्ट ने किया जिला प्रतिनिधित्व

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उदयपुर। राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) द्वारा नवीन शिक्षा नीति के क्रियान्वयन प्रथम चरण में भागीदारी के संकल्प से प्रदेश स्तरीय “प्रभावी प्रार्थना सभा आयोजन” कार्यशाला शिक्षक संघ के अजमेर कार्यालय पर आयोजित की गई।
कार्यशाला में प्रदेश के 35 जिलों से प्रतिनिधि आमंत्रित किए गए। कार्यशाला में जिला प्रतिनिधि के रूप में जिला संगठन मंत्री हिमांशु भट्ट ने भाग लिया।
जिला संगठन मंत्री हिमांशु भट्ट ने बताया कि प्रदेश कार्यशाला में मुख्य वक्ता अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के सेवा आयाम प्रमुख सुशील जी बिस्सु रहे। जिन्होंने प्रभावी प्रार्थना सभा कार्यक्रम के महत्व एवं आवश्यकता को समझाया। प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा, प्रदेश सभाध्यक्ष सम्पत सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री घनश्याम, प्रदेश महामंत्री महेन्द्र लखारा, संदीप जोशी आदि ने प्रार्थना सभा को वंदना सभा बनाते हुए राष्ट्र एवं आध्यात्म के कार्यक्रमों को सम्मिलित करते हुए आगामी पीढ़ी को राष्ट्रवादी विचार से प्रेरित कर तैयार करने पर चर्चा की। कार्यशाला में वंदन सभा में किए जा सकने वाले नवाचारों पर भी चर्चा की। प्रदेश संगठन द्वारा इस हेतु लिखित वंदन सभा कार्यक्रम तैयार कर प्रसारित करने हेतु भी निर्णय लिया गया

रिपोर्टर नारायण सेन

और पढ़ें

error: Content is protected !!