SBPL के आज दूसरा दिन महेश ने 52 बॉल में 117 रन बनाए सालवी बुनकर समाज छप्पन क्षेत्र की पांच दिवसीय प्रथम टी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता में

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर जिले में सालवी बुनकर समाज छप्पन क्षेत्र की पांच दिवसीय प्रथम टी 20 क्रिकेट प्रतियोगिता SBPL- 2025 के दुसरे दिन पहला मुकाबला रोयल वारियर्स v/s वीवर पाइरेट्स के बीच खेला गया। रायल वारियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 228 रन बनाए। बल्लेबाज महेश ने 52 बॉल पर 117 रन बना प्रतियोगिता का पहला शतक लगाया एवं इस मैच के मैन ऑफ द मैच भी बने । वीवर पाइरेट्स ने लक्ष्य का पिछा करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 198 रन बना सकी।रायल वारियर्स ने 30 रन से जीत दर्ज की।दुसरा मुकाबला अदिति इलेवन v/s मोनु इलेवन के बीच हुआ। मोनु इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 9आज विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए। जवाब में अदिति इलेवन ने 7 विकेट खोकर 17.1ओवर में 155 रन बना जीत अपने नाम दर्ज की। इस मैच में गौरव सालवी 4 ओवर में मात्र 18 रन देकर 3 विकेट लेकर मैन ऑफ द मैच रहें

रिपोर्टर नाथू लाल सालवी

और पढ़ें

error: Content is protected !!