सलूम्बर में शौर्य तिरंगा रैली 22 मई को

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूम्बर। शहर में शौर्य तिरंगा रैली 22 मई को सांयकाल पांच बजे आयोजित होंगी जो शहर के विभिन्न मार्गो से गुजरेगी।
हम सभी भारतवासियों को ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता ने गौरवान्वित किया है।जो ना केवल भारत देश की वीरता एवं शौर्य का परिचायक बनी है अपितु भारतीय सेना की विश्वपटल पर सशक्तता को परिलक्षित करती है ,भारत आज आर्थिक,सैन्य, बौद्धिक संपदा की दृष्टि से समृद्ध राष्ट्र बन रहा है। इस विजय उत्सव के निमित्त से शहर में दिनांक 22 मई गुरुवार सायं 5.00 बजे एक शौर्य रैली का आयोजन होगा जिसका आरंभ हाडारानी की पुण्यभूमि रावलीपोल से होगा। इस रैली में आप सभी देशप्रेमी सलुम्बरवासी आमंत्रित किया गया है,देश के वीर सैनिकों के उत्साहवर्धन के लिए अपना समय अवश्य निकालें। कार्यक्रम के संयोजक भगवतीलाल सेवक और सहसंयोजक रमेश गर्ग सोहन भलवाडा करणसिंह पंवार अखिलेश बाहेती अरुण चौबीसा राजकुमारी कोठारी दीपमाला चौहान शोभना पटेल आदि को जिम्मेदारी दी गई है। शौर्य तिरंगा रैली में ओपरेशन सिंदूर की एतिहासिक सफलता के निमित्त रावलीपोल से विशाल शौर्य तिरंगा रैली निकाली जायेगी। रैली की ससलता के लिए आमजनों, व्यापारियों,शैक्षणिक एवं गैर शैक्षणिक संस्थाओं, स्वंयसेवी संस्थाओं और युवाओं से निवेदन किया गया है कि अधिक से अधिक सहभागिता के लिए हम अपना अमूल्य समय निकालकर भारतीय सैनिको के उत्साहवर्धन करें

रिपोर्टर नारायण सेन

और पढ़ें

बारिश में टपकती छत, जर्जर भवन और बिजली का खतरा; भाणपुर विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे प्रधानाध्यापक बोले— वर्षों से शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों ने नहीं ली सुध; बड़ा हादसा हुआ तो कौन होगा जवाबदेह?

बारिश में टपकती छत, जर्जर भवन और बिजली का खतरा; भाणपुर विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे प्रधानाध्यापक बोले— वर्षों से शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों ने नहीं ली सुध; बड़ा हादसा हुआ तो कौन होगा जवाबदेह?

error: Content is protected !!