सलूंबर। ऑल ड्राइवर कल्याण संघ के तत्वावधान में 26 मई को सलूंबर में राष्ट्रीय स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। सम्मेलन के तहत एक विशाल रैली का आयोजन होगा, जो
सीनियर स्कूल खेल मैदान से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए जिला कलेक्ट्री पहुंचेगी। वहां संघ की ओर से 29
सूत्रीय मांगों को लेकर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके पश्चात सभा स्थल पर एक विशाल जनसभा आयोजित की जाएगी।







