नगर परिषद उप चुनाव वार्ड न.14 के प्रत्याशी को शुभ मुहर्त में नामांकन पत्र चुनाव अधिकारी से नहीं मिलने पर कांग्रेस पार्टी ने जिला कलेक्टर अवधेश मीणा को सौंपा ज्ञापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 सलूंबर नगर परिषद उप चुनाव वार्ड न.14 के प्रत्याशी को शुभ मुहर्त में नामांकन पत्र चुनाव अधिकारी से नहीं मिलने पर कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर अवधेश मीणा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने में कांग्रेस पार्टी के पूर्व नगर अध्यक्ष लक्ष्मीकांत शर्मा,नगर परिषद के सभापति प्रद्युमन कोडिया, वाईस चेयरमैन एडवोकेट अब्दुल रऊफ, एडवोकेट दिनेश जैन, नगर अध्यक्ष सुनील सेवक क मेहता ने उपस्थित रहें। ज्ञापन में पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि उपचुनाव 2025 नगर परिषद सलूंबर के वार्ड नंबर 14 की अधिसूचना जारी होने के बावजूद नामांकन पत्र उपलब्ध नहीं होने से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी नामांकन पत्र प्रस्तुत नहीं कर पाए। उक्त चुनाव के अधिकारी की यह अपने कार्य के प्रति लापरवाही दर्शाती है चुनाव के कार्य में जानबूझकर नामांकन पत्र उपलब्ध नहीं करवा रहे हैं इसलिए लापरवाह अधिकारी के विरुद्ध कार्यवाही की जावें।

रिपोर्टर नारायण सेन

और पढ़ें

बारिश में टपकती छत, जर्जर भवन और बिजली का खतरा; भाणपुर विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे प्रधानाध्यापक बोले— वर्षों से शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों ने नहीं ली सुध; बड़ा हादसा हुआ तो कौन होगा जवाबदेह?

बारिश में टपकती छत, जर्जर भवन और बिजली का खतरा; भाणपुर विद्यालय में बच्चों की सुरक्षा भगवान भरोसे प्रधानाध्यापक बोले— वर्षों से शिकायतें कर रहे हैं, लेकिन जिम्मेदारों ने नहीं ली सुध; बड़ा हादसा हुआ तो कौन होगा जवाबदेह?

error: Content is protected !!