पीएमश्री रा उ मा वि झल्लारा के सभी संकायों में छात्रौं ने किया श्रेष्ठ प्रदर्शन।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सलूमबर। जिलें के झल्लारा ब्लॉक पर स्थित पीएमश्री विद्यालय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने सभी संकाय में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया जिसमें प्रथम बार खुले कृषि विज्ञान संकाय में 100% परिणाम रहा जिसमें जया पटेल ने 83% बनाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया । वहीं प्रथम बार खुले विज्ञान संकाय का परिणाम भी 100% रहा जिसमें मनीषा मेघवाल 63% के साथ प्रथम स्थान पर रही साथ ही कला वर्ग में भी छात्र छात्राओं द्वारा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया गया, कला वर्ग का परिणाम 98.75% रहा। जिसमें अमृत लाल मीणा 83.20% के साथ प्रथम स्थान पर रहें। स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य भगवान लाल त्रिवेदी ने सभी छात्र – छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की। प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय में विज्ञान संकाय और कृषि विज्ञान संकाय के व्याख्याताओं के सभी पद रिक्त होने के बावजूद और कला संकाय के राजनीति विज्ञान, इतिहास और अर्थशास्त्र के व्याख्याताओं के पद रिक्त होने के बावजूद भी संपूर्ण विद्यालय स्टाफ द्वारा कठोर परिश्रम और मेहनत से विद्यालय का श्रेष्ठ परिणाम देने के लिए संपूर्ण विद्यालय स्टाफ का आभार जताते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी

अमृत लाल मीणा, जया पटेल, मनीषा मेघवाल

रिपोर्टर नारायण सेन

और पढ़ें

error: Content is protected !!