उदयपुर। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा कक्षा बारहवीं के जारी परीक्षा परिणाम के तहत राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कठार के कला संकाय का 100 प्रतिशत परिणाम रहा। जितेंद्र सिंह 85.60 प्रतिशत पायल कुंवर 83.60 प्रतिशत आरती सुथार 83.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने सभी छात्रौं को बधाई देते हुए कहा कि यह शिक्षकों और छात्रों के अथक परिश्रम का परिणाम है।इस अवसर पर ग्रामवासियों ने सभी विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर बधाई दी।