सलूम्बर। जिलें के सलूम्बर ब्लाक के रा उ मा वि टोड़ा के कक्षा 12 कला वर्ग का परीक्षा परिणाम संख्या त्मक व गुणात्मक रूप मे उत्कृष्ट रहा कुल 44 छात्रों मे से 35 छात्र प्रथम श्रेणी मे 8 छात्र द्वितिय श्रेणी मे उत्तिर्ण हुए। ककीक्षा 12 वीं की छात्रा
पलक मेहता ने 93.60 प्रतिशत, निर ल मेहता ने 93 प्रतिशत, पूजा पुरी गोश्वामी ने 92.80 प्रतिशत अंक प्राप्त किये साथ ही 16 छात्रों ने 75 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त कियें। संस्था प्रधान दिलीप जैन ने सभी बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाए दी। विद्यालय व्याख्याता दीपक सेन ने बताया कि विगत वर्षों मे भी विद्यालय के छात्रों ने परीक्षा परिणाम, गार्गी पुरस्कार, खेल गतिविधि इत्यादि क्षेत्रों मे उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले मे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय के शिक्षक माधव वरनोती, कमल आमेटा, लक्ष्मीनारायण, रामावतार, ओम प्रकाश, संजय जोशी, दीपक,मंजु मीना,गजेंद्र चौबीसा, हेमराज, जितेन्द्र मेहता,मिलन उपाध्याय,रेखा जैन, प्रकाश मेहता, ने उक्त उपलब्धी पर हर्ष व्यक्त किया। यह जानकारी कमल आमेटा ने दी