डॉक्टर का अभद्रता पूर्वक व्यवहार, ग्रामीण गुस्से में, तबादले की मांग।

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

झल्लारा (भबराना), सलूंबर जिले के भबराना गांव में आज सुबह प्रार्थी जितेंद्र सिंह पिता इंद्र सिंह निवासी भूपालपुरा के पिताजी की अचानक से तबीयत खराब होने लग गई जिस पर जितेंद्र सिंह उन्हें भबराना अस्पताल लेकर आए जहां पर डॉक्टर रामचन्द्र शर्मा मौजूद थे लेकिन डॉक्टर ने इलाज करने से मना कर दिया प्रार्थी जितेंद्र सिंह ने कहा कि आप एक बार इन्हें देख लो लेकिन डॉक्टर ने इलाज करने से सख्त मना कर दिया और कहने लगा कि मेरी ड्यूटी नहीं है। मैं पढ़ रहा हूं मुझे पढ़ने दो, और अभद्रता पूर्वक व्यवहार करने लग गए और साथी वीडियो बनाने लग गए। इस प्रकार के केस पूर्व में भी हो चुके हैं। यह ग्रामीण इलाका है और आए दिन ग्रामीणों को इसी प्रकार डरा धमका कर उनके साथ अभद्र व्यवहार किया जाता है। पूर्व में ग्रामीण ने ऑनलाइन राज संपर्क पोर्टल पर भी शिकायत की थी कि ड्यूटी के समय डॉक्टर अस्पताल में मौजूद नहीं था, जिस पर इस डॉक्टर का कहना था कि ग्रामीण झूठ बोल रहे हैं, मुझे फसा रहे है। इस मामले के बाद में ग्रामीणों की भीड़ अस्पताल में इकट्ठे हो गए और सीएमएचओ को सूचना दी। सूचना मिलते ही बीसीएमओ डॉ पुष्पेंद्र सिंह और डॉक्टर पवन शर्मा भी अस्पताल में पहुंचे और समझाइश इसके लिए वार्तालाप की लेकिन ग्रामीण अत्यधिक क्रोध में है और समझाइश करने से इनकार कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि इस डॉक्टर को भबराना गांव से ही नहीं बल्कि झल्लारा ब्लॉक में से भी हटाकर कहीं और लगा दिया जाए। ग्रामीणों की बात सुनकर बीसीएमओ डॉ पुष्पेंद्र सिंह ने आश्वस्त किया कि एक कमेटी गठित की जाएगी और कमेटी द्वारा जो निर्णय लिया जाएगा वह सर्वमान्य होगा। मामले को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष भवानी सिंह महामंत्री महेंद्र सिंह गोपावत भाजपा युवा मोर्चा शंभू सिंह देवेंद्र सिंह एवं भोपालपुरा ओर भबराना गांव के ग्रामीण मौजूद रहे

रिपोर्टर नाथू लाल सालवी

विज्ञापन

मां भवानी ऑटो गैराज एवीएस अनेकांत कॉलेज के पास धारौद रोड पे बाइक काकार्य संतोष पूर्ण किया जाता है

कान्ति लाल कटारा M…9166459926

और पढ़ें

error: Content is protected !!