चौथी रात्रिकालीन टीएमबी क्रिकेट प्रतियोगिता : सेमीफाइनल मैच बरोठी व अहमदाबाद ने जीते

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

उदयपुर। श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज खड़क क्षेत्र जवास के तत्वाधान में त्रिमेस युवा शाखा उदयपुर द्वारा चौथे चार दिवसीय रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन चावत स्पोर्ट्स अकेडमी उदयपुर में दो सेमीफाइनल मैच व एक मैत्री मैच खेला गया। त्रिमेस प्रवक्ता जयेश व्यास के अनुसार युवा शाखा उदयपुर मीडिया प्रभारी जय व्यास ने बताया कि पहला सेमीफाइनल मैच सुंदरा बनाम बरोठी के बीच हुआ। जिसमें सुंदरा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 69 रन बनाए। जिसमें बरोठी की टीम ने आठ विकेट शेष रहते लक्ष्य प्राप्त कर लिया,जिसमें बरोठी आठ विकेट से जीता। बरोठी के मयूर जोशी तीन ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट,चिराग व्यास ने 2 ओवर में आठ रन देकर 2 विकेट, वही शशांक व्यास ने 13 बॉल पर 200 की स्ट्राइक रेट से 26 रन बनाए व एक विकेट भी लिया,उसके ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच दिया गया। दूसरा सेमीफाइनल अहमदाबाद बनाम जवास के बीच हुआ, जिसमें अहमदाबाद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 12 ओवर पूरी टीम 116 रन पर सिमट गई,जवाब में जवास टीम निर्धारित ओवर में 3 विकेट खोकर 98 रन बना सकी, अहमदाबाद ने 18 रन से मैच जीता। जवास के विनय व तुषार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 2-2 विकेट लिए,वहीं अहमदाबाद के सनत उपाध्याय ने 25 बॉल पर पाँच चौके व पाँच छक्कों की मदद से तेज तर्रार 224की स्ट्राइक रेट से 56 रन बनाकर साथ ही एक विकेट लेकर प्लेयर ऑफ द मैच प्राप्त किया। एक अन्य मैच 45 से 65 वर्ष के वर्ग का मैत्री मैच कमलनाथ लेजेंड्स बनाम एकलिंगनाथ चैंपियन के बीच हुआ,जिसमें कमलनाथ लेजेंड्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में चार विकेट खोकर 89 रन बनाये, जवाब में एकलिंगनाथ चैंपियन निर्धारित ओवर में 88 रन बना सकी, रोमांचक मैच को कमलनाथ लेजेंड्स ने 1 रन से जीता। एकलिंगनाथ चैंपियन के नितिन व्यास ने 30 बॉल पर 49 रन बनाए,वही कमलनाथ लेजेंड्स के जनार्दन जोशी ने शानदार 25 रन बनाकर,2 विकेट हासिल कर प्लेयर ऑफ मैच प्राप्त किया। फाइनल मैच बरोठी बनाम अहमदाबाद का होगा

रिपोर्टर नारायण सेन

और पढ़ें

सलूंबर में BAP का दबदबा: सुरेश सोनू बने उप जिला प्रमुख, भाजपा को 3 वोटों से हराया उप जिला प्रमुख चुनाव में BAP को मिले 12 और भाजपा को 9 वोट, कांग्रेस नेता गेबीलाल दमावत ने पार्टी से इस्तीफे का किया ऐलान; जिला परिषद चुनाव के बाद बदले सियासी समीकरण

शैक्षिक महासंघ की जिला बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन, जयपुर सम्मेलन की तैयारियों को लेकर बनाई रणनीति 23-24 दिसंबर को जयपुर में होगा प्रांतीय शैक्षिक सम्मेलन, जिले के अधिकाधिक शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर

दूनी नगरपालिका में सीवरेज लाइन, पेयजल, सी सी रोड और आधुनिक नंदी गौशाला निर्माण की उठी मांग नवनिर्वाचित पार्षदों ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को भेजा पत्र; नई नगरपालिका में सीमित आय का हवाला देते हुए विकास कार्यों के लिए मांगा ‘स्पेशल बजट’