
गड़िया परिवार को शांति धारा का सौभाग्य धुलजी वीरमौत एवं विनोद गड़िया अक्षय गड़िया और धीरज भूता परिवार को प्राप्त हुआ।शांतिनाथ स्वामी के जन्म तप और मोक्ष कल्याणक्य अवसर पर निर्वाण लड्डू चढ़ाया गया। सौभाग्य राजेंद्र बसंती
लाल पाड़लिया और पाद प्रक्षालन सेमारी के भक्तों द्वारा किया गया उसके पश्चात गाजें बाजों के साथ शहर में प्रवेश हुआ। शहर के श्रावक-श्राविकाओं ने नाचते गाते हुए आरती आदि के माध्यम से संघ की अगवानी की। जैन बोर्डिंग में सभा का आयोजन हुआ जहां राजेश गंगवाल परिवार जयपुर द्वारा पाद प्रक्षालन किया गया। आचार्य श्री और संघस्थ महाराज 108 संबुद्ध सागरजी महाराज में प्रवचनों के माध्यम से समाज को मार्गदर्शन किया कि समाज में संस्कारों की विशेष आवश्यकता है। जैन बोर्डिंग में ही धर्म सभा के आयोजन किए गए। इस अवसर पर मुनि संघ सेवा समिति के अध्यक्ष सुशील मिंडा, दिनेश ढालावत प्रभुलाल दोशी,जयप्रकाश शाह,कल्पेश पाड़लिया,पंडित कमलेश सिंघवी दिनेश मालवी गजेंद्र मालवी कन्हैया लाल भीमावत सहित अभिनंदन साधक साधना केंद्र शेषपुर मोड़ के अध्यक्ष मोहनलाल पाड़वा सहित नरसिंहपुरा समाज के प्रतिनिधि महानुभाव उपस्थित थे। प्रवचन सभा का संचालन प्रतिष्ठाचार्य पंडित सुरेंद्र जैन ने कियाWhatsApp us