मुस्लिम महासंघ कार्यकर्ता सम्मेलन जिला डूंगरपुर में हुआ सम्पन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

 सलूम्बर। मुस्लिम महासंघ का डूंगरपुर जिले का कार्यकर्ता सम्मेलन दिनांक 25 मई को महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनाब हाज़ी मुहम्मद बक्ष की सदा रत मे रखा गया जिसमे मुख्य अतिथि महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हबीबुर्रहमान साहब व विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय सचिव इरफ़ान मुल्तानी प्रदेश अध्यक्ष मुहम्मद हनीफ़, प्रदेश उपाध्यक्ष सैयद दानिश अली, संभाग अध्यक्ष तौकिर रज़ा,सलूम्बर पार्षद इरशाद अहमद थे। प्रोग्राम का आगाज नाते रसूल से नोशीन अली ने किया सभी मेहमानों का जनाब आबिद अली व इमरान मलिक ने माला व प्रतीक चिन्ह दे कर इस्तक़बाल किया।
संभाग अध्यक्ष तोकीर रज़ा ने डूंगरपुर वासियों से महासंघ को मजबूत करने की अपील की राष्ट्रीय सचिव इरफ़ान मुल्तानी ने संगठन द्वारा किये जा रहे कामो की जानकारी दी। प्रदेश अध्यक्ष मुहम्मद हनीफ ने बताया यह सामाजिक संगठन है हमें बहुत बड़े कामो की जगह छोटे छोटे काम करने है तालीम तरबियत तिजारत पर अमल कर हम तरक्की हासिल कर सकते है साथ ही नशा मुक्त समाज बनाने की अपील की बच्चों को गुटखे आदी से दूर रखे। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हबीबूरहमान साहब जो खुद रिटायर्ड प्रिंसिपल है तालीम की अहमियत बताई कहा इस्लाम ने माँ की गोद से कब्र तक तालीम हासिल करते रहने को कहा। राष्ट्रीय अध्यक्ष हाज़ी मोहम्मद बक्ष साहब ने कहा महासंघ समाज के हर छोटे बड़े काम मे सामाजिक हित की आवाज संवेधानिक तरिके से उठाता रहा है साथ ही समाज़िक एकता आपसी सौहार्द को बढ़ाने की कोशिश करता रहा है। इस मोके पर इमरान मलिक, सादेकैन पठान, इफ्तेखार मलिक,नोशीन अली,खुशनूद अली,इनायत शाह, महफूज खान,जाहिद अली,जमाल खान,नबी जमान पठान,अल्ताफ खान आदि मौजूद रहे कर्यक्रम का संचालन यूसुफ मलिक ने किया

रिपोर्टर नारायण सेन

और पढ़ें

error: Content is protected !!