सुखाड़िया मेमोरियल मित्र मंडल-जैन एस जी मेन उदयपुर ने मनाई महाराणा प्रताप जयंती

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उदयपुर। सुखाडिया मेमोरियल मित्र मंडल एवं जेएसजी ग्रुप द्वारा 485 वीं वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जन्म जयंती पर हनुमान चालीसा से कार्यक्रम का प्रारंभ हुआ। सखाडिया मेमोरियल मित्र मंडल के अध्यक्ष सुभाष मेहता ने अध्यक्षता करते हुए कहा कि मेवाड़ की रक्षा हेतु महाराणा प्रताप ने घास की रोटी खाकर मुगलों को परास्त किया है उन्होंने बताया कि हमे भी मन के अन्तर्मन से स्वीकार करना होगा। मिडीया प्रभारी रमेश चौधरी ने बताया कि कार्यक्रम में सभी सदस्यों को हल्दीघाटी की माटी एवं महाराणा प्रताप की तस्वीर की पूजा कर सभी सदस्यों को तिलक लगाकर कार्यक्रम की शुरुआत की सदस्य गोपाल कनेरिया ने महाराणा प्रताप की जीवन की पूरा इतिहास को बताया कि इनको कीका नाम से जाना जाता है घनश्याम नागदा लड्डू गोपाल प्रभा जैन एवं सुनीता चपलोत ने कविता देशभक्ति के नारों और गाने पर सभी सदस्य ने नृत्य कर झूमने लगें जिससे देश भक्ति का वातावरण बन गया एवं महाराणा प्रताप के फोटों का अनावरण किया गया। कार्यक्रम में नानकराम कस्तूरी के एस सिसोदिया ओमप्रकाश हरिओम लालाजी नारायण सेन सोहनलाल कुमावत ऋषिमिश्रा राजेंद्र चौधरी अभय जैन करण सिंह नलवाया गौतम नागौरी अनिल चपलोत और शांतिलाल मेहता उपस्थित थें। कार्यक्रम का संचालन ठाकुरदास वैष्णव ने किया। इस अवसर पर सुखाडिया मेमोरियल मित्र मंडल के सदस्य और जैन सोशियल ग्रूप मेन के सदस्य उपस्थित थे।

रिपोर्टर नारायण सेन

और पढ़ें

error: Content is protected !!